नयी दिल्ली। भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर की शुरुआत हो चुकी है। कंपनी आने वाले किसी भी फ्लैगशिप स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पर 3,849 रुपये का मुफ्त फोन कवर दे रही है। फ्री कवर मुफ्त में दी जाने वाले कुछ उन चीजों में से एक है जो दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग हैंडसेट के साथ ऑफर कर रही है। हाल ही में, एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एस 21 और गैलेक्सी एस 21 प्लस के प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में स्मार्टटैग और गैलेक्सी बड्स लाइव मिलेगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के लिए प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी स्मार्टटैग और गैलेक्सी बड्स प्रो मुफ्त में मिलेंगे।
सैमसंग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस 21 स्मार्टफोन बुक करने वालों को एक कवर मुफ्त मिलेगा। मगर सैमसंग ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि यह पेशकश गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस 21+ या वैनिला गैलेक्सी एस 21 में से किस की खरीदारी पर मिलेगा। यदि आप स्मार्टफोन खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो फोन लॉन्च होने के बाद ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप इसके लिए प्री-बुक कर सकते हैं।
सैमसंग के मुताबिक किसी भी अन्य प्री-बुकिंग ऑफर पर मुफ्त स्मार्ट क्लियर कवर भी मिलेगा। गैलेक्सी एस 21 हैंडसेट की प्री-बुकिंग के लिए आपको 2000 रु का वीआईपी पास खरीदना होगा। इन ग्राहकों को प्राथमिकता के साथ गैलेक्सी एस21 स्मार्टफोन की डिलिवरी की जाएगी। ध्यान रहे कि वीआईपी पास के आवेदन से बिल की कुल राशि पर 2,000 रु की कमी की जाएगी। यानी आप प्री-बुकिंग के लिए जो 2000 रु का वीआईपी पास खरीदेंगे अंतिम खरीदारी पर ये पैसे घटा दिए जाएंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एस21 सीरीज के स्मार्टफोन गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे, जो कि Samsung.com पर 14 जनवरी को सुबह 10 बजे (8.30 pm IST) सभी के लिए लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे। फोन के नाम की घोषणा जारी नहीं की गई है।
सैमसंग ने हाल ही में टीवी खरीदने पर खास ऑफर का ऐलान है। सैमसंग ने बिग टीवी डेज सेल की शुरुआत की, जो 31 जनवरी तक जारी रहेगी। सेल में सैमसंग के 55 इंच या इससे अधिक के टीवी की प्रीमियम रेंज पर भारी छूट मिल रही है। आपको 20 फीसदी तक कैशबैक और एक्स्ट्रा वारंटी पीरियड ऑफर का लाभ मिलेगा। आपको कंपनी के इस ऑफर में जिन टीवी पर फायदा मिल सकता है उनमें 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 82 इंच और 85 इंच QLED टीवी, क्रिस्टल 4K UHD और QLED 8K टीवी शामिल हैं।
सैमसंग इस ऑफर के तहत फ्री में स्मार्टफोन तक दे रही है। कंपनी 65 इंच के QLED टीवी और 75 इंच वाले क्रिस्टल 4K UHD टीवी पर 22,999 रु की कीमत वाला गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन फ्री में दे रही है। वहीं आपको 55 इंच वाले QLED टीवी और 65 इंच के 4K UDH टीवी पर गैलेक्सी ए31 फ्री में मिलेगा। इस फोन की कीमत 18,999 रुपये है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!