नयी दिल्ली। भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत में एक बार फिर से कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इकलौते मॉडल में आता है। इस स्मार्टफोन को इसी साल जून में 21999 रु की कीमत पर लॉन्च किया गया था। तब से फोन की कीमतों में कई बार कटौती की जा चुकी है। पिछली बार इसकी कीमतों को 19,999 रु तक घटा दिया गया था। इसके बाद अब फिर से गैलेक्सी ए31 की कीमत कम कर दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमतों में एक बार से 2000 रु की कटौती की गई है। इससे फोन की कीमत 19999 रु से घट कर 17999 रु रह गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 के मुख्य फीचर्स में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सेल का है। फोन में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 के बाकी फीचर्स हम आगे जानेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी ए31 को आप नई कीमत पर अमेज़न से खरीद सकते है। रिटेल स्टोर, सैमसंग ओपेरा हाउस, सैमसंग डॉट कॉम और अन्य प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी कीमत में कटौती का फायदा मिलेगा। सैमसंग ने डिस्ट्रिब्यूश पार्टनर्स और कंपनी की ऑनलाइन साइट पर नई कीमत जारी कर दी है। ये फोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू, और प्रिज़्म क्रश व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए31 में 6.4 इंच की फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) इन्फिनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी 65 एसओसी है। फोन में 6 जीबी रैम है। सैमसंग गैलेक्सीए 31 में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज विकल्प है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए31 में एक क्वाड (4) रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए31 के में फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का स्नैपर शामिल है। यानी कुल मिला कर इसका कैमरा सेट-अप काफी शानदार है।
सैमसंग गैलेक्सी ए31 में 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 15डब्लू फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बता दें कि सैमसंग की ए-सीरीज में और भी कई फोन हैं। इनमें ए71 शामिल है, जिसमें 64 मेगापिक्सेल क्वाड (4) कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 और सैमसंग-पे जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए51 भी इसी सीरीज शामिल है, जो प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश व्हाइट और प्रिज़्म क्रश ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0, 6.5 इंच की सुपर एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। ये 6 जीबी/8 रैम और 128 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!