Samsung Co-CEO Jun Young-hyun Death: आज 25 मार्च को दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने ये जानकारी दी कि हान जोंग-ही का निधन हो गया है। हान जोंग-ही ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया है। कंपनी ने फिलहाल उत्तराधिकारी के बारे में जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने दी ये जानकारी (Samsung Co-CEO- Death)

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस बात की जानकारी दी है कि को-चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हान जोंग-ही का कार्डियक अरेस्ट के चलते 63 साल में निधन हो गया है। हान सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस डिवीजन के इंचार्ज थे। कंपनी के प्रवक्ता ने ये भी जानकारी दी कि हान का मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट के इलाज के दौरान एक अस्पताल में निधन हो गया।

Advertisement

कौन थे हान जोंग-ही? (Jun Young-hyun Death News)

कंपनी ने जानकारी में बताया गया है कि साल 1962 में हान जोंग-ही का जन्म हुआ था।हान जोंग ही ने साल 1988 में इंहा यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने के बाद कंपनी में शामिल हुए थे। सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक्स और डिवाइस डिवीजन को चलाने से पहले वह डिस्प्ले ऑपरेशन के प्रभारी थे।

Advertisement

37 साल से ज्यादा सालों तक कंपनी से जुड़े रहे हान जोंग-ही

साल 2022 से ही वह सैमसंग के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस बिजनेस के प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसी साल में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का उपाध्यक्ष और को-सीईओ का पदभार संभालने का मौका दिया गया था। सैमसंग ने हान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 37 से अधिक सालों सैमसंग के टीवी व्यवसाय को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए समर्पित किए हैं।

Advertisement

सैमसंग के LED टीवी को रोल आउट करने में हान की अहम भूमिका थी। उन्होंने अन्य इनोवेशन के साथ कंपनी को लगातार टेक्नोलॉजी सेक्टर में नेतृत्व करने में मदद की। उन्होंने पिछले हफ्ते सैमसंग की शेयरधारक बैठक की अध्यक्षता की थी। हान जोंग ही का निधन ऐसे समय में हुआ, जब कंपनी को अब SK Hynix Inc. के साथ AI मेमोरी के सेक्टर में कॉम्पिटशन करना है और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की चल रही सुस्त मांग से भी निपटान करना है।