नई दिल्ली, सितंबर 27। इलेक्ट्रॉनिक समानों की निर्माता कंपनी सैमसंग ने अब क्रेडिट कार्ड सेवाओं में भी उतरने की तैयारी कर ली है। सैमसंग इंडिया ने एक्सिस बैंक के साथ समझौता किया है। कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर सैंससंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। इस कार्ड से ग्राहकों को साल भर सैमसंग के प्रोडक्ट के खरीदारी पर 10 प्रतिशत कैशबैक पाने का लाभ मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट निर्माता कंपनी सैमसंग और भारतीय प्राइवेट सेक्टर बैंक एक्सिस बैंक ने वीजा गेटवे द्वारा संचालित एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह क्रेडिट कार्ड विशेष साझेदारी के बाद लॉन्च की गई है। सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की खास बात है कि इसपर मिलने वाला 10 प्रतिशत कैशबैक मौजूदा सैमसंग ऑफर के अलावा ईएमआई और गैर-ईएमआई खरीदारी दोनों के लिए मान्य होगा।
सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से सैमसंग का प्रोडक्ट खरीदने पर उपभोक्ताओं को हर बार कैशबैक का लाभ मिलता है। अगर आप कंपनी का स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर, एसी, वाशिंग मशीन आदि खरीदते हैं तो आपकों 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। कार्ड के और भी बेनेफिट हैं, यही कोई ग्राहक सैमसंग सर्विस सेंटर में सैमसंग क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करते हैं या एक्सटेंडेड वारंटी प्रोडक्ट खरीदते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
ग्राहकों को सैमसंग एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड चुनने के दो विकल्प हैं। ऐ दोनों विल्कप है- वीजा सिग्नेचर और वीजा इनफिनिट। सिग्नेचर वैरिएंट के सब्सक्राइबर को 2,500 रुपए की मासिक कैशबैक सीमा मिलती है। सालाना तौर पर ग्राहक 10,000 रुपए कैशबैक पा सकते हैं। कार्ड के दूसरे वैरिएंट इनफिनिट पर ग्राहक सालाना 20,000 कैशबैक का लाभ उठा पाएंगे। इनफिनिट कार्ड पर हर महीने 5000 हजार रुपए की कैशबैक की सीमा है। सभी खरीदारी पर 10 प्रतिशत के कैशबैक के अलावा ग्राहकों को रिवार्ड प्वांट भी मिलता है।
More Articles
- HSBC Live+ कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी खबर: 26 जुलाई से बदल रहे हैं नियम, जानें क्या होगा फायदा?
- क्रेडिट कार्ड बिल: आज है आखिरी तारीख, लेट फीस से बचना है तो अभी करें ये काम
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें