Sam Altman Joins Microsoft: ओपेनएआई के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को अब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने हायर कर लिया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा है कि ऑल्टमैन के साथ ग्रेग ब्रॉकमैन भी माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन करेंगे। गौरतलब है कि ऑल्टमैन की कंपनी से निकाले जाने के बाद ग्रेग ने भी से इस्तीफा दे दिया था। नडेला के इस फैसले ने भी को पूरी तरह चौंका दिया है।

Advertisement

नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा कि ओपन एआई के पूर्व को-फाउंडर और ग्रेग ब्रॉकमैन माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होंगे। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के अनुसार कंपनी ओपनएआई के साथ अपने पार्टनरशिप के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Advertisement

इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि सैम ऑल्टमैन अपना नया एआई स्टार्टअप ला सकते ैं। रिपोर्ट की मानें तो अपने नए एआई स्टार्टअप शुरू करने की योजना के बारे में ऑल्टमैन ने निवेशकों से कथित तौर पर बातचीत भी की थी। वहीं ऑल्टमैन के निकाले जाने के बाद ब्रॉकमैन ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। ये कंपनी के को फाउंडर और चेयरमैन थे।

Advertisement

सत्या नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट ओपनएआई के साथ साझेदारी करने को लेकर प्रतिबद्ध है और उसे अपने सभी प्रोडक्ट रोड मैप पर पूरा भरोसा है। कंपनी ओपनएआई के नए सीईओ इम्मेट शीयर और नए नेतृत्व को जानने और उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित है। और मैं यह जानकारी देने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन अपने सहकर्मियों के साथ माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हो रहे हैं, जहां वे एक नई और एडवांस एआई टीम का नेतृत्व करेंगे। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

Advertisement

सत्या नडेा की पोस्ट को शेयर करते हुए सैम ऑल्टमैन ने प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'द मिशन कॉन्टीन्यू'।

ऑल्टमैन के निकाले जाने के बाद कंपनी को जबरदस्त आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। इस दौरान कुछ रिसचर्स ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी कई और लोग भी कंपनी से जाने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओपनएआई रिसर्च डायरेक्टर जैकब पचॉकी, एआ जोखिम मूल्यांकन प्रुमख अलेक्जेंडर मैड्री और लंबे समय से रिसर्चर सिजमन सिदोर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार ऑल्टमैन को कंपनी से निकाले जाने के बाद कर्मचारियों का इस्तीफा निराशा का संकेत है और यह चैटजीपीटी डेवलपर में लंबे समय से चल रहे मतभेद को उजागर करता है।

Advertisement

आपको बताते चलें की पद से निकाले जाने से पहले ऑल्टमैन ने कंपनी के एक नई एआई चिप वेंचर के लिए कई निवेशकों से बात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इन निवेशकों से बातचीत करने के बाद ऑल्टमैन कंपनी के लिए अरबों डॉलर का इन्वेस्टमेंट लेकर आने वाले थे। लेकिन कंपनी को उनके नेतृत्व पर भरोसा नहीं था, जिस वजह से उन्हें बाहर निकाल दिया गया। एक गूगल मीट के दौरान ऑल्टमैन के कंपनी से निकाले जाने की बात बताई गई थी और यह सब एक दम अचानक हुआ था।