OpenAI : कुछ दिन पहले सैम ऑल्टमैन को ओपेनएआई े सीईओ के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने ऑल्टमैन को हायर किया था। लेकिन अब आ रही खबरों के अनुसार ओपेनएआई में ऑल्टमैन की वापसी हो गई है। ऑल्टमैन दोबारा से इस कंपनी में चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर ही आएंगे। कंपनी के मुताबिक इसे लेकर प्रिंसिपल एग्रीमेंट या प्रोविजनल समझौते पर बात बन चुकी है।

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट में सैम ऑल्टमैन के जॉइनिंग की बात को कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने प्लेटफार्म एक्स के जरिए साझा किया था। हालांकि अब ओपेनएआई ने ट्वीट कर कंपनी में ऑल्टमैन की वापसी का ऐलान किया है। गौरतलब है कि ऑल्टमैन सीईओ के पद पर ही वापस लौट रहे हैं। सैम की वापसी एक प्रोविजनल समझौते के तहत हुई है।

Advertisement

इसके अलावा एक नया बोर्ड भी गठित किया जा रहा है, इसमें ब्रेट टेलर (चेयरपरसन), लैरी समर्स और एडम डीएंजेलो शामिल होंगे। इसके पहले से ऑल्टमैन को बर्खास्त करने वाले फैसले ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी चौंका दिया था। ओपेनएआई पर इन्वेस्टर्स के द्वारा सैम को वापस बुलाने का दबाव लगातार बनाया जा रहा था।

हालांकि माइक्रोसॉफ्ट की इसमें बड़े हिस्सेदारी है और कंपनी के सीईओ सत्य नडेला ने कहा था कि अगर ऑल्टमैन ओपनएआई में वापस लौटते हैं, तो भी वह इसका स्वागत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनएआई में सैम की वापसी सुनिश्चित होने प और बोर्ड में किए गए बदलाव को लेकर सत्या नडेला ने खुशी जताई है। नडेला ने कहा कि यह कंपनी में स्थाई और प्रभावी गवर्नेंस की दिशा में पहला जरूरी कदम है।

Advertisement

कंपनी के अंतरिम सीईओ बनाए गए इम्मेट शियर ने भी ऑल्टमैन की वापसी पर खुशी जाहिर की है। सैम के निकाले जाने के बाद शियर तीन दिन तक इस पद पर रहे। शियर ने कहा कि ऑल्टमैन के जाने के बाद, उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा था कि सही रास्ता क्या होगा,लेिन अब उनकी वापसी से रास्ता साफ हो गया है और स्टेकहोल्डर के हित भी सुरक्षित हो जाएंगे।

Advertisement

दरअसल शुक्रवार को ओपनएआई सीईओ सैम ऑल्टमैन को एक गूगल मीट पर निकाल दिया था। निकल जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने सैम को एक नया एआई ग्रुप चलाने के लिए हायर कर लिया था। हालांकि निवेशक लगातार ओपनएआई पर ऑल्टमैन की वापसी का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं कंपनी के दूसरे एम्प्लॉइज भी ऑल्टमैन के निकाले जाने से नाराज थे। इस दौरान कोफाउंडर ब्रॉकमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

कंपनी के कर्मचारियों ने यह धमकी भी दी थी कि यदि मौजूदा बोर्ड ने इस्तीफा नहीं दिया, तो वह पद छोड़ देंगे और ऑल्टमैन के साथ चले जाएंगे। वहीं नडेला ने कहा था कि उन्हें ऑल्टमैन की नेतृत्व क्षमता और काबिलियत पर भरोसा है, इसलिए वह उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में हायर कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक कंपनी से निकल जाने से पहले ऑ्टमैन ने कई इन्वेस्टर्स से बात की थी। इस दौरान उन्होंने कंपनी के एक नए एआई चिप वेंचर के लिए कई अरब डॉलर का फंड इकट्ठा करने की कोशिश में लगे हुए थे और अहम भूमिका निभा रहे थे। कंपनी ने ऑल्टमैन को यह कहकर निकाल दिया था कि उन्हें उनकी नेतृत्व क्षमता और कंपनी को आगे ले जाने की काबिलियत पर संदेह है। सैम को निकालने के बाद ओपन एआई को हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा था।