Salman Khan Net Worth: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान सिर्फ एक एक्टर नहीं बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बलूचिस्तान पर दी गई उनकी टिप्पणी के बाद पाकिस्तान में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बयान के चलते पड़ोसी देश में कई लोग नाराज हैं और सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।

Advertisement

भाईजान सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं बल्कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। मौजूदा समय में सलमान खान की कुल नेटवर्थ करीब 2900 करोड़ रुपए बताई जाती है। वे एक फिल्म के लिए औसतन 100 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा चार्ज करते हैं। फिल्मों के अलावा सलमान कई ब्रांड एंडोर्समेंट करते हैं जिनसे वे हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं।

Advertisement

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान को 2015 और 2018 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में जगह मिली थी। उनकी कमाई में फिल्मों, रियलिटी शो और बिजनेस वेंचर्स का बड़ा योगदान है।

🇵🇰 पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई की चर्चा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान को आतंकवाद विरोधी कानून (Anti-Terrorism Act, 1997) की चौथी सूची (Fourth Schedule) में शामिल कर लिया है। यह सूची उन लोगों के लिए होती है जिन पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने का शक होता है। हालांकि, इस दावे की अधिकृत पुष्टि अब तक किसी भी सरकारी स्रोत से नहीं की गई है।

Advertisement

सलमान खान के बयान से क्यों मचा बवाल

बताया जा रहा है कि एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान के हालात पर टिप्पणी की थी, जिसे पाकिस्तान में कई लोगों ने विवादास्पद माना। कुछ लोगों का कहना है कि उनके बयान से पाकिस्तान की छवि पर असर पड़ा है। वहीं, सलमान के समर्थक इस पूरे मामले को गलतफहमी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

Advertisement

एक्टिंग के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी

सलमान खान का बिजनेस सेंस भी गजब का है। उन्होंने साल 2013 में अपना ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' लॉन्च किया था। यह ब्रांड कपड़ों की बिक्री से हुई कमाई का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों में खर्च करता है। इसके बाद साल 2020 में सलमान ने 'बीइंग स्ट्रॉन्ग' नाम से फिटनेस इक्विपमेंट्स की लाइन शुरू की, जो अब देशभर के जिम में इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा, उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' (SKF) है, जिसके तहत कई हिट फिल्में बन चुकी हैं।

Advertisement

आलीशान घर और शानदार लाइफस्टाइल

सलमान खान मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जो फैंस के लिए किसी तीर्थस्थल से कम नहीं है। बताया जाता है कि इस अपार्टमेंट की कीमत 100 से 150 करोड़ रुपए के बीच है। इसके अलावा, उनके पास पनवेल में लगभग 150 एकड़ में फैला अर्पिता फार्महाउस भी है। यह जगह उनकी पसंदीदा है, जहां वे परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। यहां उनका घोड़ों का तबेला, स्विमिंग पूल और हरियाली से घिरा सुंदर वातावरण मौजूद है।

Advertisement

लग्जरी कारों और बाइकों का कलेक्शन

सलमान खान का लग्जरी कारों और बाइकों के प्रति प्यार जगजाहिर है। उनके पास कई हाई-एंड कारें हैं, जिनमें शामिल हैं ऑडी A8L, रेंज रोवर वोग ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज बेंज S क्लास और GLS 350 CDI, पोर्श केयेन टर्बो इसके अलावा उनके पास कई महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स भी हैं, जिन पर वे अक्सर सड़कों पर नजर आते हैं।