Salman Khan Birthday : बॉलीवुड स्टार सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान देश के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक है। आज सलमान खान हजारों करोड़ रूपये के मालिक है। आज सलमान हाईएस्ट पेड अभिनेताओं में से एक हैं। इस बात को तो लगभग सभी लोग जानते ही हैं। सलमान मुंबई में बांद्रा में रहते है। उनके अपार्टमेंट का नाम गैलेक्सी अपार्टमेंट हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी अपार्टमेंट की वैल्यू लगभग 100 करोड़ रु है। सलमान का पनवेल के पास एक फॉर्म हाउस भी है, जो लगभग 150 एकड़ में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान एक फिल्म के लिए करीब 75 करोड़ से 80 करोड़ रुपया की फीस लेते हैं। इतना ही नहीं सलमान इसके अलावा, प्रॉफिट को भी शेयर करते है। सलमान खान टीवी रियलिटी बिग बॉस को होस्ट करने के लिए तगड़ी रकम लेते है। सलमान की कुल नेटवर्थ लगभग 2,900 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक हैं।
सलमान के पास लग्जरी गाड़ियां का भी कलेक्शन है। जैसे- रेंज रोवर वोग, टोयोटा लैंड क्रूजर है। सलमान का एक बहुत ही मशहूर क्लोथिंग ब्रांड है। जिसका नाम बीइंग ह्यूमन हैं। इनके चैरिटेबल फाउंडेशन द सलमान खान फाउंडेशन के तहत ऑपरेट होता है। उसकी वैल्यू लगभग 235 करोड़ रुपये है। एक अनुमान के अनुसार, सलमान खान हर रोज करीब 1.01 करोड़ रुपये कमाते हैं। सलमान का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है। जिसका नाम सलमान खान फिल्म है। इससे भी उनकी एक अलग कमाई होती है। इतना ही नहीं सलमान खान कई सारे एंडोर्समेंट से भी काफी शानदार कमाई करते हैं।
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर साल 1965 को हुआ था। सलमान खान अपने फैंस के दिलों में बसते है। सलमान खान ने अपनी पहली कमाई 100 रु से भी कम की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने मुंबई के ताज होटल में एक शो में बैकग्राउंड में डांस किया था। इसके लिए उन्हें 75 रुपये मिले थे। सलमान खान को उनकी पहली फिल्म के लिए 31 हजार रुपये की फीस मिली थी।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!