नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान तकरीबन 3 साल बाद कोला स्पेस में प्रमोशन के लिए वापसी करने जा रहे हैं। जी हां अब एक बार फिर ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कोला स्पेस में वापसी हो रही है। सलमान खान को पेप्सी ब्रांड का एम्बेसडर चुना गया है। वह आगामी दो साल तक कोल्ड ड्रिंक्स ब्रांड पेप्सी का प्रचार करेंगे। इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए मिला है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें यह कॉन्ट्रैक्ट दो साल के लिए मिला है।
एक एपिसोड के लिए 8 करोड़ रुपए से अधिक कमाई
पेप्सी ब्रांड को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग-3 से फायदा मिल सकता है। वहीं कंपनी 2020 के लिए के लिए समर कैंपेन का आधार सलमान और उनकी फिल्म को बनाएगी। पेप्सिको के प्रवक्ता ने कहा 'साल 2020 में ब्रांड पेप्सी 360 डिग्री कैंपेन चलाएगा। कैंपन में आजकल के युवाओं का आत्मविश्वास सलमान के जरिए दिखाया जाएगा। दूसरी तरफ गौरतलब है कि कलर्स चैनल के शो बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान एक एपिसोड के लिए आठ करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। सेलिब्रेटी वैल्युएशन कंपनी डफ एंड फेल्प्स के मुताबिक सलमान खान साल 2018 में वैल्युएशन के मामले में 5.58 करोड़ डॉलर के साथ छठे नंबर पर थे।
दुनिया के महंगे सौदे में से एक
सलमान के साथ पेप्सी का यह सौदा मनोरंजन की दुनिया के महंगे सौदे में से एक है। क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी इसी लीग में रकम चार्ज कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी साल मार्च में दस साल के लंबे अरसे बाद सलमान खान एक बार फिर थम्स अप के साथ जुड़ गए थे। कोका कोला इंडिया ने उन्हें थम्स अप का ब्रांड एंबेसडर बना दिया। उस समय तक वह पेप्सी के ब्रांड माउंटेन ड्यू के एंबेसडर रहे थे। वैसे, इससे पहले सलमान 2002 तक थम्स के भी ब्रांड एंबेसडर रहे। इसके अलावा इसी साल वर्ष 2019, जुलाई में टाइल्स, बाथरूम फिटिंग के सामान बनाने वाली कंपनी सोमानी सेरामिक्स ने भी सलमान खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान