RBI will sell gold bonds from June 19: रिजर्व बैंक (आरबीआई) हर साल गोल्ड बॉन्ड बेचता है। इन गोल्ड बॉन्ड को जहां आरबीआई सस्ता बेचती है, वहीं हर साल इस पर ब्याज भी देती है। इस प्रकार से यह ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं। इस बार आरबीआई 19 जून 2023 से गोल्ड बॉन्ड बेचना शुरू करेगी।
अगर आप ऑनलाइन गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं और ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो आरबीआई फिर से यह मौका देने जा रहा है। आरबीआई इस बार चालू वित्तीय वर्ष के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज की बिक्री 19 जून से शुरू करेगा। इसमें निवेश करने के लिए 5 दिन का मौका मिलेगा। गोल्ड बॉन्ड में निवेश 23 जून तक किया जा सकेगा।
आरबीआई के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम 1 ग्राम सोना खरीदना होता है। वहीं अधिकतम गोल्ड खरीद की सीमा 4 किलो की होती है। एचयूएफ भी 4 किलो तक सोना इस स्कीम में खरीद सकते हैं। हालांकि ट्रस्ट के नाम पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में 20 किलो तक सोना खरीदा जा सकता है।
जहां तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश की बात है तो इसके लिए सभी बैंकों सहित स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, खास डाकघरों के माध्यम से इसे खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आप इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।
आरबीआई सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम जारी करने के पहले रेट की घोषणा करती है। बाद में लोगों को इसी रेट पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए आवेदन करना होता है। लेकिन जो लोग ऑनलाइन पूरा प्रोसेस करते हैं, उनको 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाती है। इस प्रकार से सोने सस्ते में खरीदा जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को वैसे तो 8 साल के लिए एलाट किया जाता है। लेकिन अगर पैसों की जरूरत हो तो इसे बीच में भी बेचा जा सकता है। आरबीआई 5 साल बाद भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को बेचने की इजाजत देती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान