नई दिल्ली, मई 17। कोरोना काल में जिस चीज पर बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है वो है हेल्दी खाना। डॉक्टर और रिसर्चर हेल्थी और अच्छे खाने की सलाह दे रहे हैं। खाने के साथ सलाद हेल्थ के लिए बेस्ट है। बता दें कि यही सलाद आपको मालामाल बना सकती है। जी हां, अब लोग सलाद का भी बिजनेस भी कर रहे हैं। असल में किसी छोटी-मोटी जगह खाना खाएं तो वहां आपको थोड़ी-बहुत सलाद फ्री में मिल जाएगी। पर ऐसा हर जगह नहीं होता। किसी भी ठीक-ठाक होटल में खाने के साथ सलाद के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। सलाद की खूबियों के चलते इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। आपके पास भी ऑप्शन है यह बिजनेस शुरू करने का। यदि आप किसी बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं तो यह ऑप्शन बेहद बढ़िया है। आप बेहद कम पैसों में ये बिजनेस शुरू करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
बता दें कि सलाद बेहद जरूरी है। कुछ लोग इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। यानी सलाद की मांग काफी रहती है। जिस तरह से लोग अन्य खाने या प्रोडक्ट बेचते हैं उसी तरह सलाद भी बेची जाती है। सलाद का बिजनेस बेहद छोटे स्तर पर शुरू करें। शुरुआत में 5 हजार रु लगा कर 4-5 तरीके की सलाद बनाना शुरू करें। पहले अपने करीबियों और सोसाइटी आदि में इसे बेचना शुरू करें।
अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि बिजनेस की मार्केटिंग कैसे की जाए तो इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लीजिए। व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर फेसबुक तक आपके लिए मार्केटिंग प्लेटफॉर्म का काम करेंगी। अपने दोस्तों और करीबियों की थोड़ी मदद लीजिए ताकि वे आपका प्रचार करें। एक बार प्रचार शुरू होने पर आपका कारोबार जरूर बढ़ेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल पुणे की रहे वाली मेघा बाफना ने सलाद का बिजनेस शुरू किया था। हमने उनकी स्टोरी आपके साथ साझा भी की थी। लॉकडाउन के दौरान ही उनके बिजनेस ने रफ्तार पकड़ी। सिर्फ 3 हजार रु से शुरू करके उन्होंने अपने बिजनेस को लाखों रु में पहुंचा दिया था। हर महीने उनकी इनकम 1 लाख रु तक हो जाती है।
मेघा ने चना चाट, मिक्स कॉर्न, बीट रूट और पास्ता सलाद से शुरुआत की थई। पहले व सोसायटी के लोगों तक ही अपना प्रोडक्ट पहुंचाती थी। फिर उनकी सलाद की मांग बढ़ने लगी और उन्होंने एक डिलीवरी बॉय को रखा। मालूम हो कि कई बेवसाइट्स पर फूड की डिमांड रहती है। आप ऐसी वेबसाइट्स पर रजिस्ट्रेशन कराएं और अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करें।
अब मेघा का कारोबार पूरी तरह से एक सिस्टम पर चलता है। उनकी कामयाबी भी काफी बढ़ गयी है। पिछले साल तक उनका मासिक मुनाफा ही 75 हजार रु से 1 लाख रु तक था। उन्हें घाटा भी हुआ, मगर इसके वे टिकी रहीं। मेघा अपनी हिम्मत के दम पर एक सफल बिजनेसवुमेन बनने में कामयाब बन कर उभरीं।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?