Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर उनके घर पर धारधार हथियार से हमले के बाद उन्हे तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी सर्जरी हुई है। उनके फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने कामना कर रहे हैं। मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है और बताया है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलने वाली है।

Advertisement

सैफ अली खान की स्वास्थ्य अपडेट

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सैफ के भर्ती होने के तुरंत बाद ही उनके स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए हर उपचार शुरू कर दिए। सैफ को जो डॉक्टर देख रहे हैं उन्होंने सैफ की हालत के बारे में मीडिया से बात की। डॉक्टरों ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया था, जिसके बाद सैफ अली खान को लगभग 2 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

उनकी गर्दन और हाथ में चोटें आईं, साथ ही उनकी रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर घाव हो गया। सर्जरी के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में फंसा धारधार हथियार सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। सैफ अब स्थिर हैं और अब उन्हें कोई खतरा नहीं है।

सर्जरी का अपडेट

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने पुष्टि की कि सैफ की हालत में सुधार हो रहा है और उन्हें सिर्फ एक दिन और अस्पताल में रहना होगा। डॉ. उत्तमानी ने कहा उन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सैफ की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। अभिनेता को दो गहरे घाव और दो मामूली खरोंचें आई हैं। चाकू का ढाई इंच का टुकड़ा उनकी रीढ़ से निकाला गया।

Advertisement

मौजूदा स्थिति और निगरानी

सर्जरी के बाद सैफ को गहन निगरानी के लिए आईसीयू में ले जाया गया है। मेडिकल स्टाफ लगातार उनके स्वास्थ्य पर नज़र रख रहा है। सैफ की हालत के बारे में और जानकारी देने के लिए लीलावती अस्पताल से कल एक और स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया जाएगा।

इस चुनौतीपूर्ण समय में फ़ैस सैफ के लिए अपनी चिंता और समर्थन व्यक्त करना जारी रखते हैं। अभिनेता का जल्दी ठीक होना उनके फ़ैस के लिए राहत की बात है।