Sahkar Taxi Service: आप कई जगहों पर आने-जाने के लिए कैब बुकिंग करते होंगे। हाल ही में ये भी मामले सामने आए हैं कि ओला और उबर में एंड्रायड और उबर में किलोमीटर के हिसाब से अलग-अलग कीमत दिखाता है। अब भारत सरकार कैब सर्विस मार्केट में एंट्री करने वाली है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बारे में जानकारी दी है। अमित शाह ने बताया है कि सरकार एक को-ऑपरेटिव मॉडल बेस्ड नई टैक्सी सर्विस लॉन्च करने जा रही है।

Advertisement

सहकार टैक्सी का मिलेगा लोगों को फायदा (Sahkar Taxi News)

'सहकार टैक्सी' सरकारी कैब सर्विस का उद्देश्य ड्राइवर्स को अधिक फायदे पहुंचाना और ग्राहकों को सस्ती सर्विस ऑफर करना है। इस समय मौजूदा कैब एग्रीगेटर्स ड्राइवर्स से मोटा कमीशन लेते हैं और कैब बुकिंग करते समय अक्सर ग्राहकों को एंड्रायड और आईफोन में अलग-अलग रेट दिखाता है, भले ही किलोमीटर बराबर ही हो। जब इससे जुड़ी रिपोर्टें सामने आई हैं तो केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने हाल ही में दोनों कंपनियों को नोटिस भेज दिया है। यूजर्स के फोन के हिसाब से किराए में अंतर देखा जा रहा था।

Advertisement

इस समय कैब एग्रीगेटर्स ड्राइवरों से 20 से 30 फीसदी कमीशन वसूलते हैं। सरकारी को-ऑपरेटिव बेस्ड मॉडल में यह कमीशन काफी कम होगा। साथ ही सरकारी मॉडल में ड्राइवर्स को हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

अमित शाह ने दी ये जानकारी (Sahkar Taxi Service App)

अमित शाह ने अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में त्रिभुवन सहकारिता यूनिवर्सिटी की स्थापना से संबंधित बिल ने कहा कि, "सरकार बहुत जल्द ही आने वाले कुछ महीनों में ओला-उबर (Ola-Uber) जैसी एक सहकारी टैक्सी प्लेटफॉर्म (Cooperative Taxi) शुरू करने वाली है.

Advertisement

एंड्रायड और आईफोन में अलग-अलग रेट

उदाहरण के लिए नोएडा सेक्टर 62 से नोएडा सेक्टर 16 तक किलोमीटर की दूरी है। Ola ऐप में एंड्रायड फोन पर नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन से नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन तक की कीमत चार पहिया वाहन (मिनी कार) से 103-183 रुपये दिखा रहा है। वहीं, Uber ऐप में एंड्रायड फोन पर नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन से नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन तक की कीमत 125 रुपये दिखा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा आईफोन पर Ola ऐप में नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन से नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन तक की कीमत 100-238 रुपये दिखा रहा है। वहीं, Uber ऐप में आईफोन पर नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन से नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन तक की कीमत 149 रुपये दिखा रहा है।