Sahasra Electronics IPO Listing: Sahasra Electronics Solutions की शेयर बाजार में शानदार एंट्री हुई है। आज इसकी धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ एनएसई एसएमई (NSE SME) में लिस्ट हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसका शेयर 537.7 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 269 रुपये से 283 रुपये था। ग्रे मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन शानदार था।

Advertisement

इस आईपीओ का काफी समय से निवेश इंतजार भी कर रहे थे और ग्रे मार्केट में कंपनी का अच्छा प्रदर्शन होने पर निवशकों का शानदार लिस्टिंग की उम्मीद थी। फाइमेंशियल ईयर 2024 के दौरान, कंपनी ने अपने 80% से अधिक उत्पादों को संयुक्त राज्य अमेरिका, रवांडा, ट्यूनीशिया, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम जैसे देशों में वैश्विक निर्माताओं को निर्यात किया।

Advertisement

इतने शेयरों का था लॉट साइज

Sahasra Electronics Solutions का लॉट साइज 400 शेयरों का बनाया गया था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 53.03 करोड़ रुपये का फंड जुटाया हैं। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 25 सितंबर को खुला था। ये आईपओ 26 सितंबर को खुला था और 30 सितंबर को बंद हो गया था। अंतिम दिन इश्यू को 122.06 गुना सब्सक्राइब का साथ मिला था। इसमें नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने 260.46 गुना अधिक सब्सक्राइब किया, जबकि क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने उनके लिए आरक्षित शेयरों से 100.80 गुना अधिक सब्सक्राइब किया है। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 74.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Advertisement

लिस्टिंग के बाद चढ़ा भाव

एनएसई में कंपनी का आईपीओ 537.70 पर खुलने के बाद 5 प्रतिशत तक चढ़ गया। जिसके बाद एनएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 564.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी का मार्केट कैप 1,397.10 करोड़ रुपये का है। बता दें, इश्यू प्राइस से कंपनी के शेयर 99 प्रतिशत तक चढ़ गए थे।

आपको बता दें कि Sahasra Electronics Solutions आईपीओ का साइज 186.16 करोड़ रुपये था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 60.78 लाख फ्रेश शेयर जारी किया है। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत 5 लाख शेयर जारी किया था।

Advertisement

इस आईपीओ का साइज 186.16 करोड़ रुपये था। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 60.78 लाख फ्रेश शेयर जारी किया है। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत 5 लाख शेयर जारी किया था।

इस आईपीओ को निवेशकों से बेहतरीन रिस्पांस मिला है। 26 सितंबर को 5.07 गुना सब्सक्रिप्शन और 27 सितंबर को आईपीओ को 13.94 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

फंड का उपयोग कहां करेगी कंपनी?

सहस्रा इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ से आए हुए फंड का उपयोग राजस्थान के भिवाड़ी में अपनी नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा में एक एडिशनल प्लांट और मशीनरी स्थापित करने के लिए करेगी।

Advertisement

कंपनी आगे इस फंड का उपयोग अपनी सहायक कंपनी सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट में निवेश करने के लिए करेगी। बची धनराशि का उपयोग वर्किंग केपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।