Sagility India GMP Today: आईपीओ मार्केट में गजब की धूम है. एक के बाद एक आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं. इस कड़ी में सेजिलिटी इंडिया का आईपीओ भी लिस्ट होने वाला है. शेयरों की लिस्टिंग आज 11 नवंबर को एक्सचेंज पर होगी. इससे पहले आईपीओ ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ था, जिसमें रिटेल निवेशकों ने जमकर हिस्सा लिया.
सेजिलिटी इंडिया आईपीओ को धांसू रिस्पांस
रिटेल निवेशकों की वजह से सेजिलिटी इंडिया का आईपीओ ओवरसब्सक्राइब होकर बंद हुआ. यह पब्लिक इश्यू अंतिम दिन 3.20 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ. इसमें रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा सवा 4 गुना भरा. इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टिच्युशंस यानी QIBs के लिए रिजर्व हिस्सा 3.52 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 1.93 गुना भरा.
ग्रे मार्केट में सेजिलिटी इंडिया आईपीओ
सेजिलिटी इंडिया आईपीओ को निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला. लेकिन ग्रे मार्केट में इसका जलवा नहीं दिख रहा. क्योंकि शेयर को लेकर सेंटीमेंट काफी अच्छा नहीं नजर आ रहा है. इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 30 पैसे है. जबकि इश्यू प्राइस 30 रुपए प्रति शेयर का है. इस लिहाज से शेयर 1 फीसदी के प्रीमियम पर 30.30 रुपए के भाव पर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं.
सेजिलिटी इंडिया का बिजनेस
सेजिलिटी इंडिया, बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है. यह हेल्थकेयर सेक्टर में टेक्नोलॉजी सर्विसेज़ देने का कारोबार करती है. कंपनी अमेरिका में टॉप की हेल्थकेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर है. इस कंपनी ने 2,106.60 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया, जोकि पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है. इसमें 10 रुपए के फेस वैल्यू पर शेयर जारी किए गए.
सेजिलिटी इंडिया का आईपीओ
सेजिलिटी इंडिया ने आईपीओ के लिए लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है. वहीं, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया और जेपी मॉर्गन इंडिया बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं.
More Articles
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें