Success : कोई भी व्यक्ति अपनी मेहनत से अपनी किस्मत को बदल सकता है। इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण सागर गुप्ता है। सागर गुप्ता ने अपनी मेहनत से सिर्फ 4 साल में 600 करोड़ रु की कंपनी खड़ी कर दी है। सागर ने 26 वर्ष की आयु में सफलता की नई कहानी लिख दी है, तो फिर आइए जानते हैं सागर गुप्ता की सफलता की कहानी।

Advertisement

यूपी के नोएडा के रहने वाले शुरू से ही बिजनेस मैन बनना चाहते थे। बीकॉम को करने के 1 वर्ष के बाद ही उन्होंने अपने पिता के साथ बिजनेस शुरू किया द। वर्ष 2017 में शुरू हुआ उनका बिजनेस उनके करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

Advertisement

अपनी पढ़ाई के बाद सागर ने मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में उतरने का फैसला लिया। सागर को मन का बिजनेस करने का अवसर जब मिला जब उन्होंने अपने पिता के साथ एलईडी टेलीविजन मैनुफैक्चरिंग यूनिट की शुरुआत की।

बच्चे जिस आयु में अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर उलझे रहते हैं उस आयु में ही सागर ने अपने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। वैसे सागर सीए बाबा चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था।

Advertisement

उन्होंने केवल 22 वर्ष की आयु में वर्ष 2019 में अपनी कंपनी लॉन्च की थी। यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं था। मगर सागर ने अपने पिता की सहायता से कॉन्टेक्ट बनाए।

इसके बाद सागर गुप्ता ने ब्रांडेड कंपनी तोशिबा, सैमसंग और सोनी जैसे ब्रैंड्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी। सागर की मेहनत ने वक्त के साथ रंग लाई और उनकी कंपनी ने केवल 4 साल में अपने क्षेत्र में एक सफल मुकाम पर पहुंच गई।

Success Story : कभी Airport पर किया था सफाई का काम, अब हैं 10 करोड़ रु की कंपनी के मालिक| GoodReturn
Advertisement

सागर ने अपने पिता की कंपनी में पूरी मेहनत को और केवल 4 वर्ष में 600 करोड़ रु का बिजनेस खड़ा कर लिया है। आज की तारीख में उनकी कंपनी 100 से ज्यादा कंपनी के लिए एलसीडी टीवी, एलईडी टीवी और हाई-एंड टीवी बनाती है। ये कंपनी इस तरह हर महीने 1 लाख से अधिक टीवी तैयार करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2022-23 में उनकी कंपनी का रेवेन्यू 600 करोड़ रु था।

Advertisement