Sachin Tendulkar invests in Azad Engineering: क्रिकेट में भगवान का दर्जा रखने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तकनीकी विकास से जुड़ी कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में निवेश किया है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। इस कंपनी की सेवाएं ढेर सारी मल्टीनेशलन कंपनियों के अलावा देश की बड़ी कंपनियां भी इससे तकनीक लेती हैं।

Advertisement

आजाद इंजीनियरिंग स्वच्छ ऊर्जा, वैमानिकी, रक्षा और तेल एवं गैस क्षेत्रों के लिए उपकरण बनाने के लिए इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। सचिन तेंदुलकर ने इसी आजाद इंजीनियरिंग में रणनीतिक निवेश के साथ मामूली हिस्सेदारी ली है।

Advertisement

हालांकि आजाद इंजीनियरिंग ने यह जानकारी नहीं दी है कि सचिन तेंदुलकर ने रणनीतिक निवेश के तौर कितना निवेश किया है। कंपनी के अनुसार सचिन तेंदुलकर का यह रणनीतिक निवेश आजाद इंजीनियरिंग को मेक इन इंडिया और भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल में योगदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

आजाद इंजीनियरिंग के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चोपदार ने कहा है कि हम एक निवेशक के तौर पर सचिन तेंदुलकर के आने से खासे रोमांचित हैं और यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। बेहद जटिल विनिर्माण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली कंपनी के तौर पर आजाद इंजीनियरिंग अपने संकल्प का ध्यान रखेगी और देश के लिए नए मौके पैदा करेगी।

Advertisement

हैदराबाद स्थित आजाद इंजीनियरिंग स्वच्छ ऊर्जा, एयरोस्पेस, रक्षा, तेल और गैस और एसपीएस उद्योगों में वैश्विक ओईएम के लिए एक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी समाधान पेश करती है। पिछले 1 दशक में, आजाद इंजीनियरिंग ने अत्याधुनिक सुविधाओं, प्रोसेस इंजीनियरिंग में महारत हासिल करने के साथ ही बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति की है। कंपनी इसके जरिए अपने ग्राहकों को मानकों के अनुरूप मांग को पूरा कर रही है।

World's Richest Cricketer: ना virat ना dhoni, ये हैं दुनिया के सबसे rich क्रिकेटर| GoodReturns
Advertisement

आजाद इंजीनियरिंग बोइंग, जीई, मित्सुबिशी, सीमेंस एनर्जी, हनीवेल, ईटन, जीई एयरोस्पेस, बेकर ह्यूजेस जैसे मार्की वैश्विक ग्राहकों और एचएएल, गोदरेज, टाटा, महिंद्रा एयरोस्पेस जैसे घरेलू दिग्गजों के साथ काम करती है। इसके अलावा कंपनी नए नए ग्राहकों को जोड़ने की दिशा में भी काम कर रही है।

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एंटरटेनमेंट एवं टेक्नोलॉजी कंपनी जेटसिंथेसिस में भी 20 लाख डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स में अडार पूनावाला और क्रिस गोपालकृष्णन भी शामिल हैं।

Advertisement