Sacheerome IPO GMP: सचीरोम कंपनी का आईपीओ 9 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 96 रुपये से 102 रुपये प्रति शेयर है। एक लॉट में 1200 शेयर्स तय किए गए हैं। कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में ग्रीन सिग्नल दे रहा है।

Advertisement

ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?

सचीरोम आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 10 जून को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 30 रुपये तक पहुंच गया है। यह 132 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹102 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹132 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 29.41% का फायदा हो सकता है।

Advertisement

IPO से कंपनी जुटाएगी इतने करोड़ का फंड

कंपनी IPO से कुल 61.62 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)के लिए रिजर्व है। 35% रिटेल निवेशक के लिए रिजर्व है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के 15% रिजर्व है।

ये पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है जिससे 60.41 लाख करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे। 10 जून को योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) का हिस्सा 4.18 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का हिस्सा 24.22 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 17.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Advertisement

कंपनी के बारे में जानकारी

सचीरोम लिमिटेड, जो जून 1992 में शुरू हुई थी, एक क्रिएटिव कंपनी है जो खुशबू (Fragrances) और स्वाद (Flavours) तैयार करने और बनाने में स्पेशलाइज्ड है। कंपनी कॉस्मेटिक और इंडस्ट्रियल परफ्यूम्स, फूड एडिटिव्स, फ्लेवरिंग एसेंस इसमें शामिल हैं। इसके अलावा पर्सनल केयर, बॉडी केयर, हेयर केयर, होम केयर, बेबी केयर, फैब्रिक केयर, फाइन फ्रेग्रेन्स (परफ्यूम) भी शामिल हैं।

Advertisement

ड्रिंक्स और बेवरेजेस, बेकरी प्रोडक्ट्स के साथ-साथ डेयरी प्रोडक्ट्स, हेल्थ और न्यूट्रिशन, टूथपेस्ट और ओरल केयर, मांसाहारी प्रोडक्टस, ड्राई फ्लेवर और सीजनिंग भी इसमे शामिल हैं। सचीरोम का बिजनेस B2B FMCG मॉडल पर आधारित है। यानी यह सीधे ग्राहकों को नहीं, बल्कि बड़ी कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। इसमें भारत में ही नहीं, विदेशों भी शामिल है। ये कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को भारत के साथ-साथ यूएई और अफ्रीकी देशों में भी निर्यात करती है।