Saatvik Green Energy IPO GMP: सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल मेकर सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) की प्रारंभिक शेयर बिक्री विंडो आज यानी 19 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गई है। यह IPO मंगलवार 23 सितंबर को बंद होगी। 900 करोड़ रुपये के सार्वजनिक निर्गम में 700 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना और 200 करोड़ रुपये का बिक्री प्रस्ताव (OFS) शामिल है।

Advertisement

Saatvik Green Energy IPO डिटेल्स

कंपनी ने प्रति शेयर 442 रुपये से 465 रुपये के बीच प्राइस बैंड तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर, बोली के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 5,652 रुपये से 5,910 करोड़ रुपये के बीच है। निवेशक न्यूनतम 32 शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। टोटल इश्यू साइज में से 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व किया गया है।

Advertisement

Saatvik Green Energy IPO GMP

सात्विक ग्रीन एनर्जी के IPO ने सब्सक्रिप्शन खुलने से काफी पहले ही ग्रे मार्केट में हलचल मचा दी। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में 78 रुपये के प्रीमियम पर मौजूद हैं। सात्विक ग्रीन एनर्जी के आईपीओ का आज का GMP 78 रुपये है, जो संभावित निवेशकों के लिए 17% लिस्टिंग गेन का संकेत देता है।

Advertisement

IPO का अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

शेयर अलॉटमेंट 24 सितंबर 2025 को होने की उम्मीद है। पब्लिक इश्यू BSE और NSE पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित है। शेयर लिस्ट होने की उम्मीद 26 सितंबर 2025 को हो सकती है।

डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, एम्बिट और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को सार्वजनिक निर्गम का लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।