नई दिल्ली, सितंबर 20। जब हम मनी मैनेजमेंट की बात करते है। तो पैसा कमाना और पैसा खर्च करना यही तक मनी मैनेजमेंट सीमित नहीं हैं। बल्कि इससे भी आगे हैं। इसके भीतर कमाई से लेकर खर्चा तक, ब्याज, रिटर्न और निवेश तक की बातें शामिल हैं। देश के साथ पूरी दुनिया महंगाई से जूझ रही हैं। देश में खुदरा महंगाई दर की बात करें तो ये 7 प्रतिशत से भी अधिक पहुंच गई हैं। ये लगातार 8वा महीना हैं। जब खुदरा रिजर्व बैंक की अपर लिमिट 7 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई हैं। इसे में ये जानना बेहद ही जरूरी है कि आपकी मेहनत की कमाई को महंगाई निगल रही हैं। कैसे आपकी जमा राशि की वैल्यू उच्च महंगाई दर की वजह से कम हो रही है।
हम हमेशा निवेश का फैसला हमारी आवश्यकताओं, बचत और जोखिम और रखकर करते हैं, मगर उस व्यक्त चल रही महंगाई का ध्यान नहीं रखते है। निवेश का विकल्प आप जब भी चुने उस समय आप महंगाई के आंकड़ों पर जरूर ध्यान दे। ये इसलिए जरूरी हैं। क्योंकि महंगाई जो हैं धीरे धीरे आपके पैसे की वैल्यू को कम कर देता है।
महंगाई जितनी अधिक बढ़ेगी। आपके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू उतनी ही जल्दी घटेगी आप रूल ऑफ 70 का उपयोग करके अपने निवेश की वैल्यू को चेक कर सकते हैं। इससे आपको यह पता चल जायेगा कि कितने वर्ष में आपके निवेश की वैल्यू घटकर आधी रह जायेगी।
हम इस रूल ऑफ 70 को सहायता से आसानी से समझ सकते हैं। कि महंगाई कितनी तीव्र गति से हमारे निवेश की वैल्यू को कम कर रहा है। इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है कि आप 70 में मौजूदा महंगाई दर का भाग दीजिए जो रिजल्ट आएगा वही वर्ष होगा। जिसमे आपकी निवेश की वैल्यू आधी हो जायेगी। इस चीज को हम उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं मान लीजिए 7 प्रतिशत महंगाई की दर चल रही हैं। अब इसमें रूल ऑफ 70 का इस्तेमाल करते है। अगर हम इसमें रूल ऑफ 70 का इस्तेमाल करते है तो उसके हिसाब से 70 में 7 का भाग देने में रिजल्ट 10 आता हैं। इसका मतलब है अगर आप 1 लाख रु का निवेश करते है तो 10 वर्ष में आपका निवेश 50 हजार रु यानी आधा रह जायेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान