Financial Changes from 1 September: नए महीने की शुरुआत के साथ कई अहम चीजो में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिसका असर आम लोगो जेब और उनके दैनिक कार्य पर पड़ने वाला है। एलपीजी सिलेंडर के भाव से लेकर एफड़ी और पोस्ट ऑफिस स्कीम के नियमों में भी बदलाव हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं आज से किन-किन चीजों में बदलाव हुआ है।

Advertisement

ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख

आयकर विभाग ने इस साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की समयसीमा बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है। यह मौका उन टेक्सपेयर्स के लिए है, जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है। हालांकि, जिनके खातों का ऑडिट होना है, उनके लिए आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। अगर आप तय तारीख तक ITR फाइल नहीं करते, तो आपको पेनल्टी और नोटिस का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

UPS चुनने की डेडलाइन

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विकल्प दिया है। इस स्कीम को चुनने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 है। पहले यह समयसीमा 30 जून थी, लेकिन कर्मचारियों की धीमी प्रतिक्रिया के कारण इसे आगे बढ़ाया गया। UPS को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कर्मचारियों को पेंशन में ज्यादा लचीलापन मिल सके।

Advertisement

रजिस्टर्ड पोस्ट का होगा बदलाव

डाक विभाग ने 1 सितंबर 2025 से बड़ा कदम उठाया है। अब देश के भीतर रजिस्टर्ड पोस्ट की सुविधा को स्पीड पोस्ट में मिला दिया गया है। यानी अगर आप रजिस्टर्ड पोस्ट भेजेंगे, तो वह सीधे स्पीड पोस्ट के जरिए डिलीवर होगी। इससे ग्राहकों को तेज और ज्यादा भरोसेमंद सेवा मिलेगी।

क्रेडिट कार्ड पर नए नियम

SBI कार्ड ने अपने कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव किया है। अब 1 सितंबर 2025 से डिजिटल गेमिंग और सरकारी वेबसाइटों पर किए गए खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो इन श्रेणियों में ज्यादा खर्च करते हैं।

Advertisement

स्पेशल FD का आखिरी मौका

अगर आप बैंक एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास है।

इंडियन बैंक की 444 दिन और 555 दिन वाली एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025 है।

IDBI बैंक की 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन भी 30 सितंबर तक ही है।

Advertisement

इस मौके का फायदा उठाकर निवेशक बेहतर ब्याज दर हासिल कर सकते हैं।

फ्री आधार अपडेट की सुविधा

UIDAI ने आधार डिटेल्स अपडेट करने की मुफ्त सुविधा दी थी, जिसकी आखिरी तारीख 14 सितंबर 2025 तय की गई है। इस तारीख तक लोग UIDAI की वेबसाइट पर अपने पहचान और पते के दस्तावेज अपलोड करके आधार की जानकारी को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। सही आधार डिटेल्स होना जरूरी है, क्योंकि यह बैंकिंग और अन्य सरकारी सेवाओं में इस्तेमाल होता है।

Advertisement

सितंबर का महीना उन सभी के लिए अहम है जो टैक्स, पेंशन, बैंकिंग और डाक सेवाओं से जुड़े हैं। अगर आपने अभी तक ITR फाइल नहीं किया, पेंशन स्कीम नहीं चुनी, या आधार अपडेट नहीं किया है, तो इसे तुरंत निपटा लें। वरना आगे चलकर आर्थिक परेशानी और पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है।