1st June 2024 Rules: आज से जून का महीना शुरु होने जा रहा है। हाहाकार मचाने वाली गर्मी के बीच आज से रसोई गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं।

Advertisement

इन बदलावों का सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि आज से कौन-कौन से नियमों में बदलाव होने वाले हैं।

Advertisement

1.आधार कार्ड अपडेट की तारीख में बदलाव

आपको बता दें कि आज से आधार कार्ड में फ्री में जानकारी को अपडेट करवाने की तारीख में बदलाव हुआ है।

यूआईडीएआई के अनुसार, अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो आपको 14 जून से पहले यह काम करवा लेना चाहिए क्योंकि इसके लिए आपको अलग से कोई पैसे भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूआईडीएआई पोर्टल पर 14 जून तक आधार कार्ड अपडेट करने का प्रोसेस फ्री है।

Advertisement

अगर आप 14 जून के बाद अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको इसके लिए कुछ चार्ज चुकाना पड़ सकता है। आप अपने आधार कार्ड को घर बैठे या आधार कार्ड सेंटर पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं।

लेकिन अगर आप 14 जून के बाद आधार कार्ड केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये चार्ज भरना पड़ेगा।

Advertisement

वहीं, यूआईडीएआई पोर्टल पर आप लॉग इन करके खुद से आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं और इसके लिए आपको अलग से कोई पैसे नहीं भरने पड़ेंगे।

2.गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

आज से गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव होने की संभावना है। हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं और नए सिरे से कीमतों में बदलाव किए जाते हैं।

Advertisement

आज से पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की उम्मीद है। इस महीने लंबे समय से स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव भी दिख सकता है।

3. ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा हुआ बदलाव

आज से नए परिवहन निम लागू हो रहे हैं और नए महीने से ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए आपको आरटीओ में जाकर ड्राइविंग टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

आप यह टेस्ट सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों में भी दे सकते हैं। इस नियम से ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट देने के लिए लोगों को आरटीओ का चक्कर नहीं लगाना होगा और आसानी से पूरा प्रोसेस कंप्लीट हो पाएगा।

4. ट्रैफिक नियमों में भी आज से होगा बदलाव

आपको बता दें कि आज से ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव हो रहा है। 18 साल से कम उम्र के लोगों पर ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने या उनके वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और उनका 25 साल तक नया लाइसेंस भी जारी नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा तेज स्पीड से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये और सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

5. इस महीने हैं इतनी बैंक हॉलिडे

जून में कुल 10 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आज(1 जून) को कई राज्यों में बैंक बंद रहेगा लेकिन आप ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस की मदद से अपने ट्रांजैक्शन कर पाएंगे।