Rule Changes From February 1: साल 2026 का पहला महीना जनवरी अब खत्म होने में बस 2 दिन बचे हैं, जिसके बाद एक नए महीने यानी फरवरी की शुरुआत होगी। हर नए महीने की तरह इस बार भी कुछ अहम बदलाव लागू होने वाले हैं। 1 फरवरी 2026 से कई नियमों में बदलाव होने वाला है, जिसका असर सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों और खर्च पर देखने को मिल सकता है। इसलिए इन बदलावों को पहले से समझना जरूरी हो जाता है।

Advertisement

घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम तय होंगे

फरवरी के पहले दिन ऑयल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें घोषित करेंगी। हर महीने की तरह इस बार भी LPG सिलेंडर की दरों में बढ़ोतरी या कमी संभव है। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ होटल और व्यापार में इस्तेमाल होने वाले बड़े सिलेंडर के दाम भी बदले जा सकते हैं। पिछले कुछ समय से खास तौर पर कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला है।

Advertisement

CNG, PNG और हवाई ईंधन की नई कीमतें

गैस सिलेंडर के अलावा CNG, PNG और ATF की दरें भी महीने की शुरुआत में तय की जाती हैं। यदि इन ईंधनों के दाम बढ़ते हैं, तो इसका असर टैक्सी, बस सेवा और हवाई सफर पर पड़ सकता है। वहीं कीमतों में कटौती होने पर यात्रियों और उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिल सकती है।

Advertisement

FASTag से जुड़ी प्रक्रिया होगी आसान

फरवरी से वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव लागू किया जा रहा है। अब FASTag जारी होने के बाद अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत टैग जारी करने से पहले जरूरी जांच की जिम्मेदारी सीधे बैंकों की होगी। इससे FASTag लेने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगी।

Advertisement

तंबाकू और सिगरेट के दाम बढ़ने की संभावना

फरवरी से पान-मसाला, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया जा सकता है। नए टैक्स ढांचे के चलते इन चीजों की कीमतें ऊपर जा सकती हैं। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो इन उत्पादों का नियमित इस्तेमाल करते हैं।

आम लोगों को क्या रखना चाहिए ध्यान

नए महीने में होने वाले ये बदलाव घरेलू बजट को प्रभावित कर सकते हैं। गैस के दाम, ईंधन की कीमतें और टैक्स से जुड़े फैसले हर परिवार के खर्च से जुड़े होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग इन नियमों की जानकारी रखें और अपने खर्चों की योजना उसी हिसाब से बनाएं।