नई दिल्ली, जून 28। अगर आप पुराने नोट कलेक्ट करते हैं और आपके पास एक खास 5 रुपये का पुराना नोट है, तो आपको इसके बदले फौरन 30,000 रुपये तक कमाने का मौका मिल सकता है। जी हां एक पुराने 5 रु के नोट के बदले आपको 30000 रु तक मिल सकते हैं। 5 रुपये का एक खास पुराना नोट आपको तुरंत कैश दिलवा सकता है। ध्यान रहे कि आपके पास 5 रु वाला वो नोट होना चाहिए, जिस पर ट्रैक्टर की तस्वीर हो। आगे जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement

कहां बिकते हैं पुराने सिक्के नोट

पुराने और दुर्लभ नोटों को कॉइन बाजार के नाम से एक वेबसाइट पर खरीदा और बेचा जाता है। पुराने 1 रुपये या 2 रुपये और 5 रुपये के कुछ खास आपको लाखों रु दिला सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आपके पास 5 रुपये और 10 रुपये के वो सिक्के हैं, जिन पर माता वैष्णो देवी की तस्वीर है तो आप उन्हें नीलामी के लिए रख कर लाखों रुपये कमा सकते हैं। ये सिक्के सरकार द्वारा 2002 में जारी किए गए थे और इनकी उच्च मांग अधिक रहती है। हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी का बहुत सम्मान है। ऐसे में कई लोग हैं इस तरह के सिक्के के लिए लाखों खर्च करने को तैयार रहते हैं।

Advertisement
786 सीरीज की मांग बहुत

एक और सीरीज जो बेहद लोकप्रिय है वह है '786'। मुस्लिमों के बीच इस सीरीज की काफी डिमांड है। '786' सीरीज वाले करेंसी नोटों को शुभ माना जाता है। ऐसे नोटों के लिए भी आपको मोटी रकम मिल सकती है। यदि आपके पास ऐसा कोई नोट है, तो आप वेबसाइट coinbazaar.com पर जा सकते हैं और देख सकते हैं कि आप इसे बेच कर कितना पैसा हासिल कर सकते हैं।

1 रु के नोट के बदले 45000 रु

डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में कॉइन बाजार पर एक रुपये के पुराने नोट का विज्ञापन आया था। इसके मुताबिक अगर आपके पास 1 रुपए का नोट है और यह कुछ खास मानकों के साथ आता है तो आपको इसके बदले 45,000 रुपए मिल सकते हैं। ध्यान रहे कि अपने पुराने नोटों की जांच करने से पहले शर्तों को अवश्य जान लें।

कब का होना चाहिए 1 रु का नोट

इस वेबसाइट पर आप बिना कुछ किए भी सीधे घर बैठे 1 रु के नोट के बदले 45,000 रुपये कमा सकते हैं। आपके पास बस एक रुपये का वो पुराना नोट होना चाहिए जो 1977-1979 का है। एकमात्र शर्त यह है कि पुराने एक रुपये के नोट पर पूर्व प्रधान सचिव, वित्त मंत्रालय, हीरूभाई एम पटेल के हस्ताक्षर होने चाहिए, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रहते 1977-1979 में अपना कार्यकाल पूरा किया था।

कमाई कराएगा 25 पैसे का सिक्का

आप 25 पैसे का एक पुराना सिक्का भी खोज सकते हैं और बदले में 1.5 लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको 25 पैसे का सिक्का मिल जाता है तो आपको केवल 25 पैसे के सिक्के की तस्वीर लेकर उसे IndiaMART.com पर अपलोड करना है, जिससे लोग नीलामी में हिस्सा ले सके। मगर आपके पास 25 पैसे के सिक्के का रंग चांदी वाला होना चाहिए। आप पुराने 5 पैसे और 10 पैसे के सिक्के बेचकर भी अच्छी खासी रकम प्राप्त कर सकते हैं।