UP : हाल ही में एक बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपीएसटीएफ) को और मजबूत करने के लिए आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर और बरेली में यूपीएसटीएफ इकाई के निर्माण के लिए एक बड़े बजट और जमीन को मंजूरी दे दी है।

Advertisement

अब इसके बाद इसके भवनों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही नोएडा इकाई को के विस्तार को आगे बढ़ाते हुए ट्रांजिट छात्रावास के लिए भी राशि जारी कर दी गई है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने सभी का इकाई के लिए कुल 2046.29 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।

एसटीएफ की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि यूपी एसटीएफ की गोरखपुर आगरा प्रयागराज और बरेली में काया पुलिस लाइन से कार्य कर रही है। जिससे उसका कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

Advertisement

एक बयान में कहा गया है कि आगरा इकाई के लिए 284.22 लाख रु की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें पहली किस्त 1,42,11,000 रु की राशि जारी की जा चुकी है। कहा गया है कि आगरा इकाई के लिए भूमि चिन्हांकन के साथ, निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी प्रकार गोरखपुर इकाई के लिए प्रयागराज इकाई के लिए एवं बरेली इकाई के लिए भी पहली किस्त अथवा कुल राशि का आधा भाग जारी कर दिया गया है। यह क्रमश: 253.62 लाख, 258.86 लाख एवं 228.22 लाख रु है।

Advertisement

इसके अलावा नोएडा इकाई का विस्तार करते वक्त ट्रांजिट छात्रावास की भूमि के लिए भी राशि जारी की गई थे।

इसी क्रम में अयोध्या इकाई के लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रोसेस को भी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि अयोध्या एसटीएफ यूनिट के लिए
भर्ती की प्रोसेस भी पूरी कर ली गई है।

Advertisement

अति संवेदनशील क्षेत्र अयोध्या में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने एसटीएफ इकाई के गठन की अनुमति दे दी थी। उस स्वीकृति के बाद शासन स्तर पर 13 पद सृजित करने का शासनादेश जारी किया गया था।

इन पदों पर भर्ती की जो प्रोसेस है इसको भी पूरा कर लिया गया है। इन पदों में 1 निरीक्षक, 1 पुलिस उपाधीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 कंप्यूटर ऑपरेटर और 3 चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns
Advertisement