2000 rupee note: आज अचानक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया है। हालांकि अभी यह नोट वैध मुद्रा बना रहेगा। लेकिन अब जिनके पास 2000 रुपये के नोट हैं, उनको बैंक में जाकर बदलाना होगा। जानिए कैसे बदले जाएंगे यह नोट।

Advertisement

आरबीआई ने आज ही आदेश जारी किया है कि अगर किसी के पास 2000 रुपये के नोट हैं, तो उनको 30 सितंबर 2023 तक बदलना पड़ेगा। ऐसा न करने पर दिक्कत हो सकती है।

Advertisement

आरबीआई ने सलाह दी है कि अगर किसी के पास 2000 रुपये के नोट हैं, तो वह उनको अपने खाते में जमा कर सकता है। यह जमा कितने भी रुपये का किया जा सकता है।

वहीं अगर कोई चाहता है कि वह अपने 2000 रुपये के नोट बदल कर 500 रुपये के नोट या अन्य नोट ले ले तो ऐसा भी किया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने पर शर्त यह होगी कि एक बार 20,000 रुपये से ज्यादा के 2000 रुपये के नोट नहीं बदले जा सकेंगे।

Advertisement

वहीं आरबीआई ने बैंकों को आदेश दिया है कि वह अब से 2000 रुपये के नोट जनता को जारी नहीं करेंगे। इसके बाद अब बैंकों में जो भी 2000 रुपये के नोट आएंगे, उनको रिजर्व बैंक के पास भेज दिया जाएगा। इसके बदले में रिजर्व बैंक अन्य नोट बैंकों को जारी कर देगा।

How To Exchange Mutilated Notes , और क्या कहती हैं RBI Guidelines, जानें पूरी जानकारी | Good Returns

2000 रुपये के नोटों को जमा करने और बदलने की प्रक्रिया 23 मई से लेकर 30 सितंबर 2023 तक चलेगी।

Advertisement

सरकार ने नम्बवर 20216 में नोटबंदी के दौरान 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद किए थे। उसके बाद जहां 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे, वहीं 2000 रुपये के नए नोट देश में पहली बार जारी हुए थे। इस प्रकार से 2000 रुपये के नोट की उम्र करीब 7 साल की रही है।