नई द‍िल्‍ली: भारत में रॉयल एनफील्ड अपनी परर्फोमेंस बाइक के लिए मशहूर ​है। कंपनी की क्लासिक से लेकर थंडरबर्ड तक सभी बाइक्स लोगों को खूब पसंद आती हैं। आपको बता दें कि फिलहाल रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में इंजन क्षमता 350 सीसी से शरू होती है। लेकिन मि‍ली जानकारी के मुताब‍िक कंपनी अब भारत में 250सीसी सेगमेंट में जल्द एंट्री कर सकती है।

Advertisement

रॉयल एनफील्ड जल्‍द ही पेश कर रही नई बाइक

रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई पेशकश के लिए 'हंटर' नाम रजिस्टर कराया है। यानी कंपनी इस नाम से एक नई बाइक पेश कर सकती है। इस बाइक के बारे में सटीक डिटेल्स तो अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि यह एक 250cc बाइक हो सकती है। इसकी वजह है कि कई सालों से ऐसी खबरें हैं कि रॉयल एनफील्ड एक नए 250cc इंजन प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। लिहाजा संभावना है कि नई पेशकश इसी पर बेस्ड हो।

Advertisement

फ‍िलहाल सबसे सस्ती बाइक बुलेट 350X

जानकारी दें कि यह भी संभव है कि कंपनी हंटर नाम हिमालयन बाइक के कम क्षमता वाले वर्जन को दे। चूंकि हंटर को अफोर्डेबल प्राइस में पेश किया जाएगा, इसलिए इसमें बेहद ज्यादा फैन्सी फीचर्स उपलब्ध होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वहीं परंपरागत रॉयल एनफील्ड बाइक की तरह इसके फ्रंट में भी राउंडेड हैलोजन हैडलैंप मिल सकती है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक एनालॉग यूनिट होगी, जो जरूरी सूचनाएं डिस्प्ले करेगा। फ‍िलहाल रॉयल एनफील्ड की सबसे सस्ती बाइक बुलेट 350X है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। नई बाइक की कीमत हो सकता है कि 1 लाख रुपये के करीब रही। अगर ऐसा हुआ तो इस बाइक की जबर्दस्त बिक्री होने का अनुमान है।

Advertisement

महिलाओं के लिए लॉन्च करेगी नई बुलेट

दूसरी ओर इस बात की भी जानकारी दें कि कंपनी महिलाओं और नए यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर भी नई स्लीम बाइक पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती बाइक हो सकती है। जिसे कंपनी 2020 की पहली तिमाही में पेश कर सकती है, फिलहाल इस बाइक को ग्लोबली (J1C) कोडनेम दिया गया है।

Advertisement