नई दिल्ली, जुलाई 26। क्या आप नयी बाइक खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। ये खबर उन लोगों के लिए है, जो ज्यादा बजट नहीं रखते, मगर दमदार बाइक खरीदना चाहते हैं। दरअसल इस समय एक पुरानी बुलेट बिक्री के लिए एक वेबसाइट पर लिस्ट की गयी है, जिसकी कीमत सिर्फ 34000 रु रखी गयी है। अगर आप बुलेट के शौकीन हैं और नया मॉडल नहीं खरीद सकते तो पुरानी बुलेट खरीद सकते हैं। जानते हैं बाइक की डिटेल।
आपकी जानकारी बात दें कि इस समय भारत में क्रूजर बाइकों के काफी कम मॉडल हैं और जो बाइक बिक रही है वो एक क्रूजर बाइक ही है। रॉयल एन्फील्ड के अलावा जो कंपनियां क्रूजर बाइक बनाती हैं, उनमें बजाज और जावा शामिल हैं। रॉयल एन्फील्ड की जो बाइक बिक्री लिए रखी गयी है वो है थंडरबर्ड। ये बाइक दमदार लुक वाली है। इस बाइक की शुरुआती कीमत ही करीब 1.48 लाख रुपये है।
अगर आप चाहें तो इस बाइक को सिर्फ 34 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। मगर आपको बाइक का पुराना मॉडल मिलेगा। ये पुरानी बाइक कार्स24 पर बिक्री के लिए रखी गयी है। आप इस बाइक को कार्स 24 के दोपहिया सेगमेंट में सर्च कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये बाइक बहुत पुरानी नहीं है। ये 2019 का मॉडल है और सिर्फ 12,400 किमी से कुछ अधिक चली हुई है।
बाइक को पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। यानी ये अभी तक केवल एक ही ओनर के पास रही है। ये बाइक दिल्ली में रजिस्टर्ड है। इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो ये 346.0 सीसी के इंजन से लैस है। इसका इंजन 19.80 बीएचपी की पावर और 28.0 एनएम का टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को 5 स्पीड वाले गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कंपनी के दावे के अनुसार ये बाइक 45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।
आपको ये जानकर बेहद खुशी होगी कि आपको इस बाइक पर पूरे एक साल की वारंटी भी मिलेगी। ये वारंटी वाहन के हर पार्ट्स पर लागू होगी। एक और खास बात कि कार्स 24 से रॉयल एन्फील्ड की थंडरबर्ड को यदि आप खरीदते हैं तो आपको 7 दिन की मनी बैक गारंटी भी मिलेगी। मनी बैक गारंटी का मतलब है कि यदि बाइक खरीदने के 7 दिन तक आपको बाइक पसंद न आए या इसमें कोई गड़बड़ी निकले तो आप इसे वापस कर सकते हैं। आपसे बिना सवाल-जवाब के बाइक लेकर कंपनी पूरा पैसा वापस करेगी।
इसी महीने की शुरुआत में बुलेट की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है। रॉयल एनफील्ड ने भारत में बिकने वाली सभी मोटरसाइकिलों की कीमत बढ़ा दी है। मोटरसाइकिलों के दाम मॉडल, वैरिएंट और कलर के आधार पर 4,470 रुपये से 8,405 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। बुलेट 350 केएस के बुलेट सिल्वर और ऑनिक्स ब्लैक की कीमत 1,53,718 रु बढ़ा कर 158,485 रु कर दी गयी है। वहीं इसका ब्लैक मॉडल आपको 160,775 रु के बजाय 165,754 रु में मिलेगा। इसी तरह बुलेट ईएस के जेट ब्लैक, रीगल रेड और रॉयल ब्लू की कीमत 1,76,731 रु से बढ़ कर 1,82,190 रु हो गयी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान