Rishikesh Travel Places: अगर आप ऋषिकेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. क्योंकि आपको ऐसे पांच जगहों के बारे में बताने वाले है, जिसके बिना आपकी ट्रिप अधूरी ही रहेगी. चलिए इन पांच जगहों के बारे में फटाफट जान लेते हैं.

Advertisement

उत्तराखंड का ऋषिकेश सबसे पॉपुलर ट्रेवल प्लेस है. इसके अलावा ऋषिकेश दिल्ली से काफी नजदीक पड़ता है. इसलिए कई लोग ऋषिकेश ट्रेवल करने जाते हैं. ऋषिकेश फुल पैसा वसूल जगह है. यहां आपको मंदिर से लेकर कई एडवेंचर जगह मिल जाएगी.

Advertisement

इसके अलावा आप ऋषिकेश किसी भी मौसम में घूमने जा सकते हैं, हालांकि यहां मानसून के समय थोड़ा खतरा हो जाता है. तो ऐसे में ऋषिकेश घूमने का प्लान ना बनाएं. अब मानसून के जाने का वक्त आ गया है और बारिश भी थम कई है. तो ऐसे में आप ऋषिकेश घूमने का प्लान बना सकते हैं. चलिए बिना वक्त जाया करें ऋषिकेश के पांच फेमस जगहों के बारे में जानते हैं.

Advertisement

बीटल्स आश्रम

बीटल्स आश्रम ट्रेवलर्स के बीच काफी फेमस प्लेस है. इसके नाम के पीछे एक इतिहास छिपा है. दरअसल ,ाल 1961 में महर्षि महेश योगी ने योग और शिक्षा के लिए इस आश्रम को बनाया था. जिसके बाद लगभग 60 की दशक में उस समय का फेमस बीटल्स बेंड यहां ध्यान लगाने पहुंचे. तब से ही इस आश्रम का नाम बीटल्स बैंड हो गया है.

Advertisement

इसके बाद से ही यह जगह ट्रेवलर्स के बीच में काफी फेमस बन चुकी है.

वशिष्ठ गुफा आश्रम

अगर आप ऋषिकेश में कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां आप शांति से कुछ पल बिता सकें, तो यह जगह आपके लिए है. वशिष्ठ गुफा आश्रम ऋषिकेश से लगभग 25 किमी दूर स्थित है. यह जगह ध्यान के लिए काफी अच्छा है और यहां अकसर शांति रहती है. इस स्थान पर कभी स्वामी पुरुषोत्तमानंद ने तप किया था. तब से ये जगह काफी पॉपुलर है. अगर आप ऋषिकेश घूमने का प्लान बनाते हैं, तो इस जगह जरूर आए.

Advertisement

त्रिवेणी घाट

त्रिवेणी घाट ट्रेवलर्स के बीचा काफी पॉपलुर है. इस जगह में हमेशा भीड़ रहती है. क्योंकि ये जगह काफी खूबसूरत है. त्रिवेणी घाट में तीन नदियों का संगम होता है. ऐसा माना जाता है कि यहां तीन नदियां गंगा, सरस्वती और यमुना का मेल होता है. इसके अलावा ये स्थान हिंदू पौराणिक कथाओं में सबसे पवित्र माना जाता है.

Advertisement

इसके अलावा लोग ऋषिकेश यहां की गंगा आरती देखने आते हैं. ये गंगा आरती भी इसी घाट पर होती है. आपको यह आरती सुबह, दोपहर और शाम के वक्त देखने को मिल सकती है. शाम को महाआरती की जाती है. जो की काफी फेमस भी है.

त्र्यंबकेश्वर मंदिर

ये मंदिर लक्ष्मण झूला के पार स्थित है. यह मंदिर काफी धार्मिक अस्थायों से जुड़ा हुआ है. इस मंदिर की स्थापना श्री श्री 108 भ्रमभीम स्वामी कैलाशानंद ने की थी. ये मंदिर हिंदू देवता भगवान शिव के समर्पित है. यह मंदिर 13 मंजिलों तक बना हुआ है. इसलिए ये मंदिर 13 मंजिल के नाम से प्रसिद्ध है.

जानकी सेतु

जानतु सेतु ऋषिकेश का काफी फेमस प्लेस है. ये स्थान इतना खूबसूरत है कि किसी का भी मन मोह सकता है. कुछ वक्त पहले हुए जी 20 बैठक में इसे काफी अच्छे तरीके से सजाया गया था. इसके अलावा इसके आसपास बनी दीवारों पर तस्वीर इस जगह को और खूबसूरत बना देता है.

अगर आप फोट्स के शौकिन है, तो इसे जगह को घूमने जरूर जाएं.