नई दिल्ली, मई 6। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी को चौथी तिमाही में 16,203 करोड़ रुपये के सकल शुद्ध लाभ हुआ है। वहीं यह लाभ बीते साल मार्च तिमाही में 13,227 करोड़ रुपये था। इस प्रकार कंपनी ने सालाना आधार पर 22.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं कंपनी का परिचालन रेवन्यू 36.79 प्रतिशत बढ़कर 211,887 करोड़ रुपये हो गई है। बीते साल इसी तिमाही में यह 154,896 करोड़ रुपये थी। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 8 रुपये का लाभांश भी घोषित किया है।
100 बिलियन डालर की कमाई वाली पहली कंपन बनी
वहीं रिलायंस सालाना आधार पर 100 बिलियन डालर की कमाई करने वाली देश की पहली कंपन बन गई है। रिलायंस का वित्तीय वर्ष 2022 में कुल कमाई 7,92,756 करोड़ रुपये (104.6 बिलियन डॉलर) रही है।
चौथी तिमाही में रिलायंस को हुई 2.07 लाख करोड़ रुपये कमाई
तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 2.07 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.85 लाख करोड़ रुपये रही थी। वहीं पिछले साल समान तिमाही में यह कमाई 1,54,896 करोड़ रुपये थी।
रिलायंस रिटेल का हाल जानें
रिलायंस इंडस्ट्रीज के वित्तीय परिणाम देखने के बाद पता चला है कि कंपनी को लगभग हर सेक्टर में मुनाफा हुआ है। कंपनी के रिटेल बिजनेस इकाई रिलायंस रिटेल ने चौथी तिमाही बढ़िया मुनाफा कमाया है। यह इस दौरान 2,139 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि ये पिछले साल की इसी अवधि के मुनाफे की तुलना में करीब 4.8 फीसदी कम रहा है। हालांकि इस दौरान कंपनी का कैश फ्लो बढ़ा है।
जानिए रिलायंस जियो को कितनी हुई कमाई
वहीं रिलायंस जियो को मार्च 2022 को समाप्त हुई तिमाही के स्टैंडअलोन वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। इस दौरान कपंनी का स्टैंडअलोन मुनाफा करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी ने पूरे साल में 3,360 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) रहा है। कंपनी की तरफ से यह जानकारी शेयर बाजार को दी सूचना में सामने आई है। वहीं रिलायंस जियो वायर लाइन ग्राहको की संख्या 58.85 लाख से अधिक हो गई है। रिलायंस जियो का परिचालन से स्टैंडअलोन राजस्व मार्च 2021 की मार्च तिमाही में 17,358 करोड़ रुपये रहा था, जो इस बार करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 20,901 करोड़ रुपये हो गया है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें