नई दिल्ली, अगस्त 29। 222 अरब डॉलर की मजबूत रिलायंस इंडस्ट्रीज में उत्तराधिकार का प्लान बहुत सी अन्य घोषणाओं से एक था। जिस घोषणा का बहुत लोगों को बेसब्री से इंतजार था। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बच्चों की भूमिका को लेकर सारे कन्फ्यूजन को खत्म करते हुए। अपनी बेटी ईशा को सोमवार को अपने समूह के रिटेल बिजनेस की लीडर के तौर पर पेश किया साथ ही उन्होंने अपने पहले बेटे आकाश को रिलायंस जियो के चेयरमैन में रूप में नामित किया था। उन्होंने रिलायंस के 45 वें एजीएम के दौरान छोटे बेटे अनंत को नया एनर्जी बिजनेस के लीडर के रूप में पहचाना दी।
आरआईएल के 65 वर्षीय अध्यक्ष की तरफ से कहा गया कि हमारे अगली पीढ़ी के लीडर पूरे भरोसे के साथ सभी बिजनेस की बागडोर संभाल रहे है। ईशा और आकाश ने जियो और रिटेल बिजनेस ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है। अनंत एक नए जोश और पूरे उत्साह के साथ हमारे नए बिजनेस में शामिल हुए है।
आरआईएल के अध्यक्ष ने कहा कि आकाश, ईशा और अनंत को पूरी तरह से हमारे फाउंडर की मानसिकता मिली है। वे लीडर्स और पेशेवर की एक यंग टीम के बीच पहले है जो पहले से ही कंपनी में बेहतर काम कर रहे है। बेशक, उन्हे हमारे सीनियर लीडर्स द्वारा प्रति दिन सलाह दी जा रही है।
अंबानी ने कहा कि जब में इन्हे (अगली पीढ़ी) देखता हूं तो मुझे धीरु भाई अंबानी की अग्रणी भावना दिखाई देती है। अंबानी ने कहा 'हम कल के आरआईएल के लिए एक मजबूत वास्तु कला तैयार करेंगे। ताकि यह सुनिश्चित हो सकते के कि यह एक जुट, बेहतर तरीके से एकीकृत और सुरक्षित संस्थान बना रहे।'
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग