Gold Offers: भारत में गोल्ड की बात आती है तो लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ उठती है। हालांकि, इन दिनों भारत में लगातार सोने के भाव जबरदस्त उछाल बना हुआ है। भारत में सोने के दाम थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, तेजी का सिलसिला लगातार बना हुआ है।
आज शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में गोल्ड उछाल के साथ कारोबार कर रहा है, आज यहां 10 ग्राम 24 कैरट 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का दाम में 320 रुपए की तेजी के साथ 87920 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
इन दिनों जिस तरह गोल्ड रेट में इजाफा बना हुआ है, उसी तरह सोने के जेवर भी महंगे होते जा रहे हैं। हालांकि, जब भी आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदते हैं तो आपको जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना होता है। मेकिंग चार्ज और जीएसटी सोने के भाव पर चार्ज किया जाता है।
कुल, मिलाकर गोल्ड जितना महंगा होगा, मेकिंग चार्ज और जीएसटी का खर्च भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगा। हालांकि, RuPay कार्डधारक एक स्पेशल ऑफ़र का फायदा उठा सकते हैं जो मेकिंग चार्ज पर सीधी छूट मिलती है।
RuPay कार्ड डिस्काउंट ऑफर
RuPay ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर पेश किया है। कल्याण ज्वैलर्स पर RuPay कार्ड का यूज करके खरीदार मेकिंग चार्ज पर 25% की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस छूट के लिए ऐलिजिबल होने के लिए कम से कम 75,000 रुपए की खरीदारी करना जरूरी है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए खरीदारों को बिलिंग के दौरान कूपन कोड KALADN101 का यूज करना होगा।
यह ऑफर केवल RuPay कार्ड से किए गए भुगतान के लिए वैध है और पूरे भारत में किसी भी कल्याण ज्वैलर्स स्टोर पर लागू है। यह प्रमोशन 31 मार्च, 2025 तक उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य बढ़ती कीमतों के बीच सोने के आभूषण खरीदना अधिक किफायती बनाना है।
लागत बचत का उदाहरण
15% मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी के साथ 75,000 रुपए की सोने की चेन खरीदने पर विचार करें। आम तौर पर 11,250 रुपए मेकिंग चार्ज और 2,250 रुपए जीएसटी सहित कुल लागत 88,500 रुपए होगी। हालांकि, RuPay कार्ड का यूज करने पर आपको मेकिंग चार्ज पर छूट मिलती है।
इस छूट से मेकिंग चार्ज में 2,812 रुपए की कमी आएगी। कुल देय राशि 88,500 रुपए के बजाय 85,688 रुपए हो जाएगी। इससे RuPay कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहक को सीधे बचत होगी।
इस ऑफर के बारे में अधिक जानकारी या इससे संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए ग्राहक किसी भी कल्याण ज्वेलर्स स्टोर पर जा सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए RuPay कार्ड वेबसाइट देख सकते हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका