Richest YouTubers Net Worth: यूट्यूब पर खाना पकाने के ट्यूटोरियल से लेकर कॉमेडी शोज तक, आपको इस प्लेटफॉर्म पर सबकुछ मिल जाएगा। ऐसे कई कंटेंट क्रिएटर्स हैं जो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और बाकि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेट बनाते हैं। ऐसे में इन लोगों के लाखों फॉलोवर्स भी हैं जो उन्हें देखना पसंद करते हैं। भुवन बाम, कैरीमिनाटी, आशीष चंचलानी भी इसमें शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कंटेंट क्रिएटर कौन है। चलिए आपको आज इसके बारे में बताते हैं।

Advertisement

गौरव चौधरी

टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी टेक्नॉलोजी के विशेषज्ञ एक फेमस भारतीय YouTuber हैं। साल 1991 को अजमेर, राजस्थान में जन्मे गौरव ने दुबई में बिट्स पिलानी में माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई की है।

Advertisement

उन्होंने अक्टूबर 2015 में अपना चैनल लॉन्च किया, जिसमें टेकनोलॉजिकल आइटम्स और ट्यूटोरियल पर ध्यान खींचा किया है। नवंबर 2018 तक, वह 10 मिलियन सब्सक्राइबर तक पहुंचने वाले पहले टेक YouTuber बन गए।

न्यूज 24 के अनुसार, अपनी YouTube सफलता के अलावा, गौरव दुबई पुलिस की सेवा करने वाली एक साइबर सुरक्षा फर्म चलाते हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹356 करोड़ आंकी गई है।

Advertisement

भुवन बाम

भुवन बाम एक YouTuber और सिंगर भी हैं जो अपने चैनल BB Ki Vines के लिए जाने जाते हैं। टीटू मामा जैसे किरदारों वाली उनकी कॉमेडी स्किट्स ने उन्हें लगभग 26.6 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल करने में मदद की। भुवन की कहानी और कॉमेडी ने उनके दर्शकों की संख्या में काफी बढ़त की है। उन्होंने कई सिंगल्स के साथ संगीत में भी कदम रखा, जिन्हें लाखों बार देखा गया। उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹122 करोड़ है।

Advertisement

अमित भड़ाना

अमित भड़ाना ने साल 2012 में अपना चैनल शुरू किया था, लेकिन साल 2017 में उन्हें लोगों के बीच खास पहचान मिली। 24.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ, उनके चैनल पर भारत में रोज़मर्रा की ज़िंदगी को कॉमेडिट स्केच के रुप में दिखाते हैं। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹80 करोड़ है।

अजय नागर

अजय नागर, जिन्हें कैरीमिनाटी के नाम से जाना जाता है। वीडियो और गेमिंग की दुनिया में उनकी अलग ही पहचान है। 12 जून, 1999 को फरीदाबाद, हरियाणा में जन्मे, वे अन्य YouTubers और मशहूर हस्तियों की मज़ाकिया तरह से रोस्ट वीडियो बनाकर फेमस हुए थे।

Advertisement

COVID-19 लॉकडाउन के दौरान उनकी पहचान तब निकलकर सामने आई जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ। 45 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ, कैरीमिनाटी भारतीय इंटरनेट पर आए दिन छाए रहते हैं। जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति ₹50 करोड़ है।

निशा मधुलिका (निशा मधुलिका)

निशा मधुलिका एक जाने माने भारतीय कुकिंग यूट्यूबर हैं जो अपनी कुकिंग रेसिपी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दोस्तों और परिवार के साथ रेसिपी शेयर करने के बाद 2011 में अपना चैनल शुरू किया। उनके आसान और स्वादिष्ट व्यंजनों ने जल्द ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब उनके 14 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। निशा की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग ₹43 करोड़ है।