नई दिल्ली। भारत अब दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल होने ही वाला है, जहां पर आम निवेशक सरकारी बांड की खरीद और बिक्री सीधे कर सकते हैं। आज रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस बात की घोषणा कर दी है। आज आरबीआई की तरफ मौद्रिक नीति की घोषणा के दौरान ही आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह घोषणा की है। आरबीआई गवर्नर ने इस दौरान बताया कि रिटेल डायरेक्ट प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया जाएगा। इसके माध्यम से खुदरा निवेशक सरकारी प्रतिभूति में सीधे लेनदेन कर सकेंगे। सरकारी बांड का बाजार लाखों करोड़ रुपये का है।
बड़ा बदलाव
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास की इस घोषणा के साथ ही अब खुदरा निवेशकों के हाथ निवेश का एक बड़ा खजाना लगने वाला है। आरबीआई के इस फैसले के साथ ही भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है, जहां आम निवेशक सरकारी बॉन्ड में सीधे लेनदेन कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार यह बहुत बड़ा स्ट्रक्चरल बदलाव है। यह प्लेटफार्म बनने के बाद खुदरा निवेशक इस पर अपना अकाउंट खोल कर सरकारी बॉन्ड को खरीद और बेच सकेंगे। यह एकदम शेयर बाजार जैसा ही होगा।
सरकार हर साल लाखों करोड़ रुपये के बांड जारी करती है। यह बांड अभी तक संस्थागत निवेशक की खरीद सकते थे। यह बांड विभिन्न ब्याज दरों और विभिन्न समयों के दौरान के होते हैं। इनको खरीद कर बीच में भी बेचा जा सकता है।
आरबीआई के गवर्नर ने इस दौरान बताया कि इसको लेकर डिटेल जल्द ही जारी की जाएगी। इसके तहत यह कदम उठाएं जाएंगे। जिसमें प्राइमरी ऑक्शंस में नॉन-कॉम्पिटिटव बिडिंग, शेयर बाजार को प्राइमरी परचेज मुहैया कराने का अधिकार और सेकेंडरी मार्केट में स्पेसिफिक रिटेल सेगमेंट की मंजूरी देने जैसे कदम शामिल हैं।
आरबीआई ने आज मौद्रिक नीति का ऐलान किया है। इसमें प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर बना रहेगा। वहीं एमएसएफ और बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह ही 4.25 फीसदी पर बना रहेगा। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 10.5 फीसदी रहने का जताया है। वहीं आर्थिक सर्वे में जीडीपी का अनुमान 11 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की घोषणा के दौरान कहा कि मुद्रास्फीति में कमी आएगी। उनके अनुसार यह अब 6 फीसदी के टॉलरेंस लेवल से नीचे है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि अभी ग्रोथ को सपोर्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कैपिसिटी यूटिलाइजेशन में सुधरा देखा जा रहा है। यह इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 63.3 फीसदी रहा है, जो पहली तिमाही में 47.3 फीसदी था। आरबीआई गवर्नन ने कहा कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी और तेज हुई है। दिसंबर के महीने में रिटेल महंगाई गिरकर 4.59 फीसदी पर आ गई है, जो आरबीआई के 2 फीसदी से लेकर 6 फीसदी की लिमिट के दायरे में है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग