Retail Inflation: जून में भारत की कंज्यूमर प्राइस इन्फ्लेशन (CPI) बढ़कर 4.38% हो गई है। यह पिछले 18 महीनों में पहली बार है जब हेडलाइन इन्फ्लेशन रेट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 4% के लक्ष्य से ऊपर है। मई में भारत की खुदरा महंगाई 3.93% थी। मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव और कमजोर मॉनसून की वजह से कीमतों पर और दबाव बढ़ने का खतरे की वजह से लगातार महंगाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि अल नीनो की चिंताओं के कारण खाने-पीने की चीजों, खासकर अनाज की कीमतों पर दबाव बना रहा, जिससे खाने-पीने की चीजों की कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना है।
जून में कंज्यूमर प्राइस-बेस्ड महंगाई का आंकड़ा बाजार की उम्मीदों से थोड़ा ज्यादा रहा। एक सर्वे में महंगाई दर के सालाना आधार पर 4.3% रहने का अनुमान लगाया गया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर सालाना आधार पर 5.32% रही। कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) के आधार पर खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर मई के 4.78% से बढ़कर जून में 5.32% हो गई है, जिससे घरों के खाने-पीने के खर्च पर फिर से दबाव बढ़ने का संकेत मिलता है।
हाल के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा की तुलना पिछले साल की इसी अवधि से नहीं की जा सकती क्योंकि जनवरी में इंडेक्स को रीसेट किया गया था। जनवरी में रिटेल महंगाई दर संशोधित 2.74% दर्ज की गई, जो 2024 को बेस ईयर मानकर शुरू की गई नई सीरीज की शुरुआत थी। कीमतें फरवरी में 3.21%, मार्च में 3.4%, अप्रैल में 3.48% और मई में 3.93% बढ़ीं।
मई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के 4% के मीडियम-टर्म टारगेट से नीचे रहने के बाद, अब हेडलाइन महंगाई दर इस टारगेट से ऊपर चली गई है।
More Articles
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान