सिंथेटिक लेदर और फ्लोरिंग के कारोबार से जुड़ी दिग्गज कंपनी रिस्पांसिव इंडस्ट्रीज (Responsive Ind) फोकस में है. कंपनी बिजनेस टू कस्टमर्स (B2C) में उतरने वाली है. गुडरिटर्न्स (Goodreturns) से खास बातचीत में Responsive Ind के डायरेक्टर अतीत अग्रवाल ने कहा कि अगले 3 साल में देश में 100 सेंटर खोलेंगे. इसके जरिये कंपनी प्रोडक्ट्स को रिटेल कस्टमर्स तक पंहुचाएंगे. साथ ही इससे जुड़ी जानकारी देंगे. बता दें कि Responsive Ind के शेयर पिछले 1 साल में निवेशकों की रकम को दोगुना कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म Ventura सिक्योरिटीज ने शेयर में आगे और तेजी का अनुमान दिया है.

Advertisement

LVP प्रोडक्ट्स कैटेगरी पर फोकस

अतीत अग्रवाल ने कहा कि Responsive Ind की मौजूदगी भारत समेत 70 देशों में है. फिलहाल हमारा फोकस भारत के अलावा अमेरिका में ज्यादा है. क्योंकि यहां से लग्जरी VINYL प्लैंक (LVP) की मांग काफी अच्छी है. खास बात ये है कि कंपनी के इस प्रोडक्ट को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. यही वजह है कि प्लांट यूटिलाइजेशन को बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि LVP कैटेगरी के लिए काफी अच्छा अवसर है.

Advertisement

अमेरिका में LVP का मार्केट FY27 तक करीब 72 बिलियन डॉलर का होने का अनुमान है, जोकि FY21 में 46.36 बिलियन डॉलर है. फिलहाल कंपनी का फोकस ग्लोबल मार्केट में 3% मार्केट शेयर कैप्चर करने का है. इससे Responsive Ind की आय FY27 तक 185 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है, जोकि FY22 में 70 मिलियन डॉलर रही. बता दें कि ब्रांड USA के 20 राज्यों में मौजूदा है.

Advertisement

B2C बिजनेस पर फोकस

LVP को लेकर कंपनी भारत में भी अवसर देख रही है. यही वजह है कि Responsive Ind टियर 1,2 और 3 शहरों में बिजनेस टू कस्टमर्स (B2C) बिजनेस पर फोकस कर रही. उन्होंने ने कहा कि हमने अब तक करीब 30-40 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया है. जिसे आगे और बढ़ाने पर फोकस है.

Resilient Vinyl फ्लोरिंग और सिंथेटिक लेदर के कारोबार में करीब 30 सालों का अनुभव रखने वाली कंपनी ये कंपनी कर्ज मुक्त है. इस दौरान कंपनी ने 1000 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे किये हैं. अतीत अग्रवाल ने कहा कि 100 एकड़ में फैले हमारे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट क्षमता का यूटिलाइजेशन फिलहाल 60% ही है, आगे डिमांड के लिहाज से इसे बढ़ाएंगे. महाराष्ट्र के बोईसर में प्लांट की मंथली क्षमता 10000 मैट्रीक टन की है.

Advertisement

धड़ाधड़ मिल रहे प्रोजेक्ट्स

श्रीराम मंदिर के चलते अयोध्या दुनियाभर में फोकस में रहा. हमसे खास बातचीत में अतीत अग्रवाल ने बताया कि कंपनी को अयोध्या में सरकारी और प्राइवेट प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं. इसके तहत फ्लोरिंग का काम किया जा रहा है.

Responsive Ind करीब दो दशक से रेलवे के प्रमुख सप्लायर्स में शामिल है. इसके तहत सीट कवर और फ्लोरिंग प्रोडट्स की सप्लाई करती है. अतीत अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्लान वंदे भारत के डिब्बो में बढ़ोतरी करने का है, जिससे कंपनी को बड़े ऑर्डर्स मिल सकते हैं. फिलहाल कंपनी के पास रेलवे के करीब 100 करोड़ रुपए के ऑर्डर्स हैं.

Advertisement

स्टॉक में जोरदार तेजी, आगे भी रहेगी बरकरार

उतार-चढ़ाव वाले मार्केट में भी Responsive Ind का शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहा. BSE पर शेयर प्राइस करीब 3% की उछाल के साथ 318.70 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. शेयर पिछले एक साल में 100% से ज्यादा चढ़ चुका है. निवेशकों को 2 साल में करीब डेढ़ गुना रिटर्न मिला है. ब्रोकरेज फर्म Ventura सिक्योरिटीज ने कहा कि शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 436 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है. 8000 करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली कंपनी को लेकर ब्रोकरेज ने कहा कि बुल रन में शेयर 569 रुपए तक का लेवल टच कर सकता है, जबकि कमजोर ट्रेंड में स्टॉक 281 रुपए प्रति शेयर तक फिसल सकता है.