RBI canceled banking license: भारतीय रिजर्व बैंक ने एक और बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया है। आरबीआई ने बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक लिमिटेड, यवतमाल, महाराष्ट्र का लाइसेंस रद्द किया है। रिजर्व बैंक ने लाइसेंस रद्द करने के जारी नोटिफिकेशन में कहा कि इस सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं लगभग खत्म हैं। बैंक में जमा और निकासी के समस्याओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
ग्राहकों को मिल जाएगा पैसा
बैंक ने जो आकड़े आरबीआई को दिए हैं, उसके अनुसार केंद्रिय बैंक का कहना है लगभग 79 प्रतिशत जमाकर्ता, जमा बीमा और लोन गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से अपनी जमा की गई राशि पाने के हकदार है।
आरबीआई के मुताबिक डीआईसीजीसी ने 16 अक्टूबर, 2022 तक और इससे पहले कुल बीमा की गई जमा राशि में से 294.64 करोड़ रुपये का भुगतान ग्राहकों को किया है।
अब बैंकिंग कारोबार नहीं कर पाएगी बैंक
बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बाद, बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक लिमिटेड 'बैंकिंग' का व्यवसाय करने से प्रतिबंधित हो गया है, आदेश के बाद से बैंक में जमा राशि लेने और भुगतान करने से तत्काल प्रभाव से रोक लागू हो गई है। शुक्रवार (11 नवंबर, 2022) का कारोबारी दिन बंद होने के बाद से आरबीआई ने बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द करने की घोषणा की। आरबीआई ने कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं दिख रही है।
रिजर्व बैंक ने कहा का कहना है कि सहकारी बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के मुताबिक जमाकर्ताओं को पूरा पैसा वापस करने में असमर्थ है। इन्हीं कारणों को देखते हुए बैंक के कारोबार को आगे बढ़ाने की अनुमती नहीं दी जाती है। बैंक में जमा और निकासी के समस्याओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। शुक्रवार (11 नवंबर, 2022) का कारोबारी दिन बंद होने के बाद से आरबीआई ने बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द करने की घोषणा की। आरबीआई ने कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं दिख रही है
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग