नयी दिल्ली। पहले ही कई सेक्टरों में अपना दबदबा कायम कर चुकी मुकेश अंबानी की रिलायंस अब नये क्षेत्र में अपना हाथ आजमाने की तैयारी में है। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अब देश भर में रेस्टोरेंट खोलेगी। नये कारोबार में कदम रखने के लिए रिलायंस मिलान की लग्जरी फूड कंपनी एम्पोरियो अरमानी से हाथ मिलायेगी। बता दें कि रिलायंस रेस्टोरेंट के कारोबार से पहले देश में सबसे बड़ी रिटेल स्टोरों की चेन बना चुकी है। इससे पहले कंपनी ने 2016 में टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार शुरुआत की थी। तब कंपनी ने 'जियो' ब्रांड के तहत अपना टेलीकॉम कारोबार शुरू किया था। रिलायंस जियो ने शुरुआत में अपने ग्राहकों को मुफ्त कॉलिंग और डेटा बेनेफिट दिये थे। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि रिलायंस नये रेस्टोरेंट कारोबार में भी कुछ इसी तरह के पैकेज ऑफर करेगी।
पेट्रोलियम से लेकर टेलीकॉम तक की दिग्गज रिलायंस मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अपने आगामी लक्जरी मॉल में पहला एम्पोरियो अरमानी रेस्टोरेंट खोलने की योजना बना रही है। रिलायंस के अधिकारी के अनुसार ये लग्जरी मॉल अगले साल खुलेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई वो लेटेस्ट शहर होगा जहां पेरिस, मिलान, न्यूयॉर्क, टोक्यो, म्यूनिख और दुबई के बाद मिशेलिन-स्टार अरमानी अपना रेस्टोरेंट खोलेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में Jio World Center के नाम से एक मेगा-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स तैयार कर रही है, जिसमें एक इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर, होटल, एक लक्जरी मॉल, एक परफॉर्मिंग आर्ट्स थिएटर, एक रूफटॉप ड्राइव-इन मूवी थिएटर और कारोबारी ऑफिस सहित दो शॉपिंग सेंटर होंगे। रिलायंस पहले से ही अरमानी की एक मास्टर फ्रैंचाइज़ी है, जो भारत में ऑपरेटिंग एम्पोरियो अरमानी, जियोर्जियो अरमानी और अरमानी एक्सचेंज ब्रांडेड आउटलेट चला रही है।
1998 में पेरिस में अपना पहला रेस्टोरेंट खोलने के बाद से अरमानी के दुनिया भर में 20 रेस्टोरेंट हैं। इकोनॉमिक टाइम्स ने मई 2019 में एक रिपोर्ट में बताया था कि रिलायंस ब्रांड्स ने अरमानी के स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ईए7 के लिए करार किया है कंपनी मार्च में नई दिल्ली के सिलेक्ट सिटीवॉक मॉल में पहले ईए7 आउटलेट को खोलना चाहती है। बता दें कि हाल ही रिलायंस ने जियोमार्ट नाम से ई-कॉमर्स सेक्टर में भी शुरुआत कर दी है। रिलायंस के इस नये कारोबार से अमेजन और फ्लिपकार्ट को कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : पीएम मोदी बोले अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत करेगा बजट
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान