नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 4 की मार्केट कैप बीते हफ्ते बढ़ी है। इन 4 कंपनियों की मार्केट कैप में करीब 1,15,758.53 करोड़ रुपये बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान रिलायंस के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 71,033.44 करोड़ रुपये बढ़ोत्तरी हुई है। बीते हफ्ते शेयर बाजार में हालांकि गिरावट रही, लेकिन गुरुवार को सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार निकला।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 71,033.44 करोड़ रुपये बढ़कर 12,99,363.47 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह टीसीएस की मार्केट कैप 26,191.64 करोड़ रुपये बढ़कर 12,39,562.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 13,357.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,65,949.36 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 5,176.23 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,99,332.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 13,993.5 करोड़ रुपये घटकर 3,14,703.83 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 12,502.38 करोड़ रुपये घटकर 7,95,112.89 करोड़ रुपये रह गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 7,677.82 करोड़ रुपये घटकर 4,66,123.79 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 6,416.75 करोड़ रुपये घटकर 3,62,665.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 6,370.02 करोड़ रुपये घटकर 3,68,375.92 करोड़ रुपये और इनफोसिस की मार्केट कैप 1,980.71 करोड़ रुपये घटकर 5,70,976.45 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस अभी भी देश की सबसे बड़ी कंपनी
बीते सप्ताह रिलायंस की मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ी है, वहीं यह अभी भी देश की मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बाद क्रमश: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस लिमिटेड का नंबर रहा।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें