Reliance's market capitalization increased: पिछले हफ्ते जहां सेंसेक्स करीब 1 फीसदी बढ़ा तो वहीं कई कंपनियों की मार्केट कैप काफी ज्यादा बढ़ी है। अगर देखा जाए तो सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 9 कंपनियों की मार्केट कैप कुल मिलाकर करीब 97,463.46 करोड़ रुपये बढ़ी है।
मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही है। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप करीब 36,399.36 करोड़ रुपये बढ़कर 15,68,995.24 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप करीब 15,305.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,976.44 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप करीब 14,749.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,54,042.46 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप करीब 11,657.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,25,842.89 करोड़ रुपये हो गई है। भारती एयरटेल की मार्केट कैप करीब 9,352.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,087.22 करोड़ रुपये हो गई।
हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप करीब 6,320.4 करोड़ रुपये बढ़कर 5,89,418.46 करोड़ रुपये हो गई। वहीं इस दौरान इन्फोसिस की मार्केट कैप करीब 3,507.08 करोड़ रुपये बढ़कर 5,76,529.86 करोड़ रुपये हो गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप करीब 109.77 करोड़ रुपये बढ़कर 12,26,093.23 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान आईटीसी की मार्केट कैप करीब 62.36 करोड़ रुपये बढ़कर 5,40,699.70 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में केवल बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप कम हुई है। इस कंपनी की बीते एक हफ्ते के दौरान मार्केट कैप 5,210.91 करोड़ रुपये कम होकर 4,49,604.04 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस : 15.68 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस : 12.26 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक : 11.25 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक : 6.54 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर : 5.89 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस : 5.76 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी : 5.40 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल : 5.23 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई : 5.15 लाख करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस : 4.49 लाख करोड़ रुपये
नोट: यहां पर मार्केट कैप की गणना शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के वक्त कंपनियों के शेयर के रेट के हिसाब से की गई है।
More Articles
- Share Market: शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें अगले हफ्ते के अहम लेवल?
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Share Market Crash: Trump के ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप! 1800 अंक टूटा Sensex, आखिर क्यों मचा Sell-Off?
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या