नई दिल्ली। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव लगा रहता है, लेकिन बीते हफ्ते रिलायंस को कुछ ज्यादा ही नुकसान हुआ। इस कंपनी की मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटी है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। इससे सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ है। कुल मिलाकर सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 1,38,839.83 करोड़ रुपये घट गई है।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 50,239.78 करोड़ रुपये घटकर 13,10,323.21 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप में 46,374.63 करोड़ की गिरावट आई और यह घटकर 5,67,877.74 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप भी 22,631.74 करोड़ रुपये घटी और 2,24,659.85 करोड़ रह गई। आईटीसी की मार्केट कैप 6,815.12 करोड़ रुपये घटकर 2,38,660.74 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल की मार्केट कैप 2,700.5 करोड़ रुपये घटकर 3,02,701.60 करोड़ रुपये रह गया।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएल की मार्केट कैप 47,054.91 करोड़ रुपये बढ़कर 8,56,463.05 करोड़ रुपये हो गई। इनफोसिस की मार्केट कैप भी 18,591.83 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,554.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 3,481.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,70,600.52 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 740.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,19,931.93 करोड़ रुपये हो गया।
अब ये हैं सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। वहीं, दूसरे पायदान पर टीसीएस रहा। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : KVP : पैसा हो जाएगा दोगुना, सरकार देती है गारंटी
More Articles
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी