नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने लॉन्गटर्म जियो फाइबर ब्रॉडबैंड योजनाओं के लिए एक नया कैशबैक ऑफ़र पेश किया है। जी हां रिलायंस जियो ने नए साल को खास बनाने के लिए एक न्यू इयर ऑफर की पेशकश की है। इसमें यूजर्स को कई शानदार ऑफर्स का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इतना रहीं कंपनी ने इसके अलावा अपने ब्रॉडबैंड प्लान पर कैशबैक ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड की मदद से आप यूजर्स 10 प्रतिशत कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन बता दें कि यह सुविधा केवल लॉन्ग टर्म जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स पर ही उपलब्ध होगा। ये प्लान्स 6 महीने, 12 महीने और 24 महीने की वैधता वाले हो सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पर कैशबैक हासिल करने का तरीका।
अगर आप जियो फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स हैं और कंपनी द्वारा पेश किए गए कैशबैक की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए पहले कंफर्म कर दें कि आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड होना जरूरी है। क्योंकि इसी कार्ड पर 10 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। यह ऑफर जियो फाइबर Bronze प्लान पर उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अन्स लॉन्ग टर्म जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पर यूजर्स को इसकी सुविधा मिलेगी। कंपनी का कैशबैक ऑफर केवल ब्रॉन्ड, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम ब्रॉडबैंड प्लान के तहत ही मिल रहा है।
जानकारी दें कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले सिलेक्ट करना होगा कि उन्हें कौन सा प्लान खरीदना है। प्लान सिलेक्ट करने के बाद जब आप पेमेंट करेंगे तो उस दौरान आप एचडीएफसी कार्ड का उपयोग करें। ट्रांजेक्शन कंप्लीट होने के बाद यूजर्स कैशबैक प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन बता दें कि इस यह कैशबैक तुरंत आपके अकाउंट में नहीं आएगा। इसके लिए आपको 90 दिनों दिनों का इंतजार करना होगा। इन 90 दिनों के भीतर आपके अकाउंट में कैशबैक अमाउंट ऐड हो जाएगा।
दूसरी ओर बता दें कि रिलायंस जियो ने सोमवार को ‘2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर'पेश कर दिया। मालूम हो कि कंपनी ने स्मार्टफोन और जियो फोन ग्राहकों दोनों के लिए यह प्लान पेश किया है। ग्राहकों को इस प्लान के अंतर्गत 1 साल के लिए अनलिमिटेड सर्विसेज का फायदा होगा। यह प्लान सीमित अवधि के लिए होगा और यह 24 दिसंबर 2019 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं रिलायंस जियो की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘2020 हैपी न्यू ईयर ऑफर' के अंतर्गत स्मार्टफोन ग्राहक सिर्फ 2020 रुपये का भुगतान कर एक साल के लिए अनलिमिटेड सर्विस का लाभ ले सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 1.5 जीबी हाईस्पीड डेटा, एसएमएस और जियो ऐप्स की सर्विस मिलेगी। हालांकि, इसमें एक शर्त यह है कि नॉन जियो वॉयस मिनट्स के लिए एफयूपी यानी फेयर यूजेज पॉलिसी लागू होगी। इस प्लान की वैलेडिटी 365 दिन होगी।
वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि एयरटेल का 1,499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस प्लान को अक्टूबर में पेश किया था। यूजर्स को इस पैक में 300 एमबीपीएस की स्पीड से 500 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अगर यूजर्स को डाटा कम लगता है, तो वह 299 रुपये का भुगतान कर अतिरिक्त डाटा ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी है। दूसरी तरफ यूजर्स तीन महीने तक मुफ्त में नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम एप एक्सेस दिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान