नई द‍िल्‍ली: एक बार फिर से टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स को इस पैक में पहले की तुलना में ज्यादा एसएमएस मिलेंगे। बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को हाल ही में भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं, 6 दिसंबर से जियो के महंगी कीमत वाले प्लांस भी लागू हो चुके हैं। दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने भी 3 दिसंबर को प्रीपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से ही दूरसंचार बाजार में तीनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

Advertisement

रिलायंस जियो का 98 रुपये वाला प्लान
नए अपडेट के बाद अब यूजर्स को जियो के इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा के साथ 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी 98 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस देती थी। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। इन आईयूसी चार्ज के वाउचर्स की शुरुआती कीमत 10 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।

Advertisement

एयरटेल और वोडाफोन का भी 98 रु वाला प्लान
बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन के 98 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिन की है। हालांकि इसमें किसी प्रकार की कॉलिंग सुविधा या टॉकटाइम नहीं मिलता। यह एक इंटरनेट प्लान है जिसमें 6 जीबी डेटा मिलता है।

जियो के 149 रुपये वाले प्लान में जान‍िए क्‍या म‍िलेगा खास
जियो ने अपने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स रिलायंस जियो एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।

Advertisement

वहीं रिलायंस जियो ने छह दिसंबर के दिन 199 रुपये वाले प्लान को पेश किया था। इस पैक के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी (कुल 42 जीबी डाटा) डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

Advertisement