नई दिल्ली, फरवरी 5। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक दिक्कत आ गयी है। जियो के ग्राहक न तो कॉल कर पा रहे हैं और न ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर ये समस्या हर सर्कल के ग्राहकों के सामने आई है। दरअसल मुंबई में कई रिलायंस जियो उपयोगकर्ताओं ने कॉल करने या रिसीव करने में आ रही दिक्कत की सूचना दी है। जियो यूजर्स ने ट्विटर के जरिए बताया है कि इंटरनेट सेवाएं भी रुक गई हैं। यूजर्स के अनुसार जब भी वे कॉल करने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें "नॉट रजिस्टर्ड ऑन नेटवर्क" मैसेज मिल रहा है।
रिलायंस जियो का नेटवर्क मुंबई टेलीकॉम सर्कल में डाउन हो गया है। कई लोगों ने बताया है कि रिलायंस जियो के नंबरों से होने वाली कॉलें कनेक्ट नहीं हो पा रही हैं। जियो यूजर्स के अनुसार वे इस समय अपने जियो नंबरों से कोई सेल्युलर कॉल नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच नॉन-जियो नंबर वाले भी कथित तौर पर जियो नंबर वाले लोगों को कॉल नहीं कर पा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में कथित तौर पर सभी उपनगरीय मुंबई के साथ-साथ ठाणे के क्षेत्र जैसे कल्याण और डोंबिवली शामिल हैं। जियो ने अभी तक इस आउटेज के कारण होने वाली सटीक समस्या की पुष्टि नहीं की है। अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि क्या मुंबई टेलीकॉम सर्कल के बाहर के अन्य क्षेत्रों में जियो नेटवर्क में इस तरह के किसी आउटेज की दिक्कत आ रही है या नहीं।
जब तक इस दिक्कत का समाधान नहीं हो जाता, तब तक जियो उपयोगकर्ता कम्युनिकेशन के लिए किसी वैकल्पिक नंबर का उपयोग कर सकते हैं। यदि ये संभव नहीं है, तो आप पास के वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं और व्हाट्सएप कॉल जैसी इंटरनेट-आधारित कॉलिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जो ठीक काम कर रही होंगी।
मुंबई में पहली बार दोपहर 12 बजे के आस पास जियो नेटवर्क में समस्या की सूचना मिली थी, जिसमें उपयोगकर्ताओं ने एक मैसेज मिलने की शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि ग्राहक इस नेटवर्क पर रजिस्टर नहीं है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के एक अधिकारी ने तकनीकी खराबी को स्वीकार किया और कहा कि इसे ठीक करने के प्रयास जारी हैं। बता दें कि इससे पहले कई अन्य सर्किलों में जियो के ग्राहकों के सामने इसी तरह की दिक्कतें आई थीं।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Premium Homes का बढ़ा क्रेज, भारत में Affordable Housing की मांग घटी, क्या कहते हैं आंकड़े?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान