नई द‍िल्‍ली: टेलिकॉम कंपनियों ने नए और पहले से महंगे टैरिफ प्लान्स का ऐलान कर दिया है। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के नए टैरिफ प्‍लान 3 दिसंबर से ही लागू कर द‍िए गए हैं, जबकि जियो के नए टैरिफ प्‍लान 6 दिसंबर को लागू क‍िये गए। अब सभी के सब्सक्राइबर्स को अब पहले से ज्यादा भुगतान इंटरनेट और कॉलिंग सुविधाओं के लिए करना होगा। महंगे होने के बाद ये हैं वोडाफोन-आइडिया के टॉप 10 प्लान ये भी पढ़ें

Advertisement

मासिक, तीन महीने, छह महीने और एक साल की वैधता वाले प्‍लान

इसी के साथ र‍िलायंस ज‍ियो अपने यूज़र्स को नए ऑल-इन-वन प्लान्स भी दे रहा है जो अनलिमिटेड जियो-जियो कॉल्स और डाटा सर्विस ऑफर करते हैं। ज‍ियो के ऑल-इन-वन प्लान्स में Rs 199 से शुरू हो कर Rs 2,199 तक के प्लान्स मौजूद हैं। उपभोक्ता अपनी ज़रूरत के अनुसार, अलग-अलग र‍िचार्ज पैक चुन सकते हैं और ये प्लान्स मासिक, तीन महीने, छह महीने और एक साल की वैधता के साथ आते हैं।

ये हैं रिलायंस जियो के टॉप 10 प्लान

र‍िलायंस ज‍ियो 199 रु
इस प्लान में अनलिमिटेड जियो-जियो कॉल्स, जियो से अन्य ऑपरेटर को कॉल के लिए 1000 मिनट और प्रतिदिन 1.5GB मिलेगा और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

र‍िलायंस ज‍ियो 249 रु
र‍िलायंस ज‍ियो के अगले प्लान की बात करें तो 249 रु के प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डाटा और जियो से अन्य ऑपरेटर पर कॉल के लिए 2000 मिनट मिलते हैं और प्लान की अवधि 28 दिनों की रखी गई है।

र‍िलायंस ज‍ियो 329 रु
अब बात करें Rs 329 के प्लान की तो यह प्लान प्रतिदिन 6GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, जियो से अन्य ऑपरेटर पर कॉल के लिए 3000 मिनट ऑफर करता है प्लान्स की अवधि 84 दिन ही रखी गई है।

र‍िलायंस ज‍ियो 349 रु
अब बात करें 349 रु के प्लान की तो यह प्लान प्रैत्दीन 3GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, जियो से अन्य ऑपरेटर पर कॉल के लिए 3000 मिनट ऑफर करता है और इस प्लान की अवधि भी ऊपर बताए गए प्लान्स की तरह 28 दिन ही रखी गई है।

र‍िलायंस ज‍ियो 399 रु
399 रु के जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1.5GB data, जियो से अन्य ऑपरेटर पर कॉल के लिए 2000 मिनट मिलते हैं और इस रिचार्ज प्लान की अवधि 56 दिन की है।

र‍िलायंस ज‍ियो 444 रु
444 रु के रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डाटा और जियो से अन्य यूज़र्स को कॉल के लिए 2000 मिनट मिलते हैं। और इस प्लान की अवधि भी 56 दिन की है।

र‍िलायंस ज‍ियो 555 रु
555 रु वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 1.5GB डाटा, जियो से अन्य ऑपरेटर पर कॉल्स के लिए 3,000 मिनट मिलते हैं और इस प्लान का लाभ 84 दिनों के लिए उठाया जा सकता है।

र‍िलायंस ज‍ियो 599 रु
599 रु के प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, प्रतिदिन 2GB डाटा और जियो से नॉन-जियो यूज़र्स को कॉल के लिए 3,000 मिनट मिलेंगे। इस प्लान का लाभ 84 दिनों के लिए उठाया जा सकता है।

र‍िलायंस ज‍ियो 1,299 रु
इस रिचार्ज प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 24GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और जियो से अन्य नंबर्स के लिए 12,000 मिनट मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

र‍िलायंस ज‍ियो 2,199 रु
इस रिचार्ज प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और जियो से अन्य नंबर्स के लिए 12,000 मिनट मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

 

जियो का सबसे सस्ता प्लान हुआ इतने रुपये महंगा

रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपना सबसे सस्ता प्लान बंद कर दिया है। दरअसल रिलायंस जियो ने जियो फोन का 49 रुपये वाला प्लान बंद कर दिया है, जो सबसे लोकप्रिय प्लान था। जियो फोन के 49 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 500एमबी डाटा मिलता था। जियो फोन के लिए सबसे बेस्ट प्लान 49 रुपये वाला ही था, जिसे अब कंपनी ने खत्म कर दिया है। ऐसे में अब जियो फोन के ग्राहकों को कम से कम 75 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। जियो ने जियो फोन के लिए 75 रुपये का प्लान पेश किया है, जिसमें 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और यह एक ऑल इन वन प्लान है। इस प्लान के तहत जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, लेकिन दूसरे नेटवर्क पर सिर्फ 500 मिनट बातें की जा सकेंगीं।