नयी दिल्ली। भारत में टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने के लिए तरह-तरह प्लान ऑफर करती हैं ताकि स्मार्टफोन यूजर्स घर या ऑफिस वाई-फाई से दूर होने पर डेटा का इस्तेमाल कर सकें। जियो सहित एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) सहित सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां ऐसे ढेरों प्लान्स ऑफर करती हैं। इनमें कुछ एड-ऑन प्लान भी होते हैं। ऐसे प्लान आपको बेसिक प्लान के साथ अतिरिक्त बेनेफिट देते हैं। कुछ ऐसे प्लान हैं जिनमें सिर्फ डेटा बेनेफिट ही मिलता है। मगर ऐसे प्लान्स की वैलिडिटी अक्सर काफी कम होती है। मगर जियो का सबसे सस्ता 11 रु वाला प्लान पूरे साल चल सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
जियो अपने ग्राहकों को 11 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। इस प्लान में कुल 1 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है। अच्छी बात ये है कि इस प्लान की वैलिडिटी आपके उस मौजूदा बेसिक प्लान की वैलिडिटी के साथ जुड़ी हुई होती है, जो आपने पहले से रिचार्ज करा रखा होगा। यानी यदि आपने 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान रिचार्ज करा रखा है तो 11 रु वाला प्लान भी पूरे 1 साल तक चल सकता है। मगर ध्यान रहे कि आपको इस प्लान में सिर्फ 1 जीबी डेटा ही मिलेगा।
ऐसा ही एक 21 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी है, जिसमें कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी आपके बेसिक प्लान की वैलिडिटी तक बरकरार रहेगी। जैसा कि बताया गया है, ये दोनों ही डेटा पैक हैं और इनमें कोई भी अन्य बेनेफिट नहीं मिलता है। यदि आपको टॉकटाइम या एसएमएस बेनेफिट चाहिए तो आपको एक कॉम्बो पैक चाहिए होगा।
वीआई के सबसे सस्ते डेटा रिचार्ज की कीमत 16 रुपये है और इसमें कुल डेटा 1 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है। मगर इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 24 घंटे की होती है। वीआई का अगला सबसे सस्ता प्लान 48 रुपये का है और यह 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए कुल 3 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। जियो के 11 और 21 रु वाले प्लान की ही तरह इस पैक में कोई टॉकटाइम या एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता।
एयरटेल का सबसे सस्ते डेटा पैक 48 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की रहती है। इस प्लान में कुल 3 जीबी डेटा मिलता है। डेटा टैरिफ पूरा होने के बाद उपयोगकर्ताओं को प्रति एमबी 50 पैसे का शुल्क देना होगा। एयरटेल के दूसरे सबसे सस्ते प्लान की कीमत 78 रुपये है और यह कुल 5 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा बेसिक प्लान तक रहेगी।
जियो फोन ग्राहकों के लिए बेस्ट प्लान 75 रु का है। 75 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 75 रु में 28 दिनों तक जियो फोन यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। पहले ये प्लान 49 रुपये में मिलता था, पर अब कंपनी ने इसे महंगा कर दिया। जियो ने इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज (आईयूसी) चार्ज खत्म कर दिया है, जिससे जियो फोन इस्तेमाल करने वालों को भी सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग