नई दिल्ली, मई 14। रिलायंस जियो ने डबल धमाका किया है। इस ऑफर के तहत आप अपना मोबाइल अगर चार्ज नहीं करा पा रहे हैं, तो भी आपका फोन चलता रहेगा और आप फ्री में कॉल करते रहेंगे। वहीं अगर आप अपना मोबाइल फोन चार्ज कराते हैं, तो आपको उसी कीमत का एक रीचार्ज फ्री में दिया जाएग। यह फ्री वाला रीचार्ज आपके पहले वाले रिचार्ज के खत्म होने के बाद अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस तरह से रिलायंस मोबाइल ने डबल धमाका किया है। आइये विस्तार से जानते हैं यह डबल धमाका।
रिलांयस जियो का मानना है कि महामारी के इस दौर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपना मोबाइल रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में मदद के लिए कंपनी सामने आई है। कंपनी ने तय किया है, जियो फोन के ग्राहक अगर अपना फोन रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं, तो कपंनी उनको रोज 10 मिनट यानी महीने में 300 मिनट का फ्री टॉक टाइम मिलेगा। वहीं इस दौरान इनकमिंग कॉल फ्री रहेगी। इस प्रकार से ग्राहक जब तक अपना फोन रिचार्ज नहीं करा लेता उसको यह सुविधा मिलती रहेगी। रिलायंस जियो का कहना है कि यह स्कीम महामारी के दौरान जारी रहेगी।
रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन ग्राहकों के लिए दूसरा ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर के तहत अगर आप अपना जियो फोन रिचार्ज कराते हैं, तो आपको वही एक पैक फ्री भी दिया जाएगा। यानी अगर आप 75 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज कराते हैं, तो आपको यही पैक एक बार और फ्री में दिया जाएगा। जैसे ही आपका पहला वाला पैक खत्म होगा, आपका दूसरा पैक चालू हो जाएगा। यानी 75 रुपये के रिचार्ज पर आपको इस प्रकार से 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
जियो फोन के रिचार्ज प्लान की शुरुआत 75 रुपये से होती है। इस प्लान में वैधता 28 दिनों की है और इसमें हर दिन 0.1 जीबी डेटा मिलता है।
125 रुपये के रिचार्ज प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है, और इसमें हर दिन 0.5 जीबी डेटा मिलता है।
28 दिनों की वैधता वाले 155 रुपये के रिचार्ज प्लान के तहत हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता है।
185 रुपये के रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है, और इसमें हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है।
पूरे साल का जियोफोन रिचार्ज प्लान भी आता है। 336 दिनों की वैधता वाला यह प्लान 749 रुपये में आता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग