नई दिल्ली, मई 6। रिलायंस जियो ने आज मार्च 2022 को समाप्त हुई तिमाही के स्टैंडअलोन वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। इस दौरान कपंनी का स्टैंडअलोन मुनाफा करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 4,173 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी ने पूरे साल में 3,360 करोड़ रुपये का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) रहा है। कंपनी की तरफ से यह जानकारी शेयर बाजार को दी सूचना में सामने आई है। वहीं रिलायंस जियो वायर लाइन ग्राहको की संख्या 58.85 लाख से अधिक हो गई है।

Advertisement

रिलायंस जियो के ये हैं विस्तार से वित्तीय परिणाम

रिलायंस जियो का परिचालन से स्टैंडअलोन राजस्व मार्च 2021 की मार्च तिमाही में 17,358 करोड़ रुपये रहा था, जो इस बार करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 20,901 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement

ये है पूरे साल का मुनाफा

31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में रिलायंस जियो का कंसोलिडेटिड पीटीए 14,854 करोड़ रुपये रहा है, जो एक साल पहले 12,071 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इसमें लगभग 23 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है।

परिचाल से आय बढ़ी

रिलायंस जियो का परिचालन से वार्षिक राजस्व 2021-22 में लगभग 77,356 करोड़ रुपये रहा है। यह राजस्व इससे एक साल पहले 70,127 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इस मद में कंपनी की आमदनी करीब 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है।

Advertisement

RIL 100 बिलियन डालर की कमाई वाली देश की पहली कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी को चौथी तिमाही में 16,203 करोड़ रुपये के सकल शुद्ध लाभ हुआ है। वहीं यह लाभ बीते साल मार्च तिमाही में 13,227 करोड़ रुपये था। इस प्रकार कंपनी ने सालाना आधार पर 22.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं कंपनी का परिचालन रेवन्यू 36.79 प्रतिशत बढ़कर 211,887 करोड़ रुपये हो गई है। बीते साल इसी तिमाही में यह 154,896 करोड़ रुपये थी। कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 8 रुपये का लाभांश भी घोषित किया है।

Advertisement

100 बिलियन डालर की कमाई वाली पहली कंपन बनी

वहीं रिलायंस सालाना आधार पर 100 बिलियन डालर की कमाई करने वाली देश की पहली कंपन बन गई है। रिलायंस का वित्तीय वर्ष 2022 में कुल कमाई 7,92,756 करोड़ रुपये (104.6 बिलियन डॉलर) रही है।