Reliance Jio Q2 Results: रिलायंस जियो ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही ने नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही दर तिमाही 4 फीसदी बढ़ा हैं।

Advertisement

रिलायंस जियो को चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में 5 हजार 58 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछली तिमाही में यह 4 हजार 863 करोड़ रु था।

Advertisement

रिलायंस जियो को चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में 24 हजार 750 करोड़ रु का रेवेन्यू हुआ है। पिछली तिमाही में यह 24 हजार 42 करोड़ रु था। रिलायंस जियो की आय में यह बढ़ोतरी 3 फीसदी हैं।

रिलायंस जियो की तरफ से कहा गया है कि कंपनी का एबिटडा सितंबर तिमाही में 12 हजार 953 करोड़ रु दर्ज दिया गया है, जो पिछली तिमाही में 12 हजार 578 करोड़ पर था। तिमाही आधार पर कंपनी के एबिटडा मार्जिन पर कोई बदलाव नहीं देखा गया है जो 52.3 प्रतिशत रहा।

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ 17394 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सितंबर तिमाही में 17394 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ हैं। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 13656 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज को चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 27 फीसदी अधिक हुआ हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रु पर जा पहुंचा है।

Advertisement

जानिए शेयर का हाल

आज यानी शुक्रवार 26 अक्टूबर 2023 को रिलायंस इंड्रस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 1.75 फीसदी की तेजी साथ 2 हजार 265.25 रु के स्तर पर बंद हुआ। अगर हम इसका 52 सप्ताह उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 2,635.17 रु हैं। वहीं, अगर हम इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका 52 सप्ताह का निचला स्तर 2,012.14 हैं।

Advertisement