नई दिल्ली। देश की प्रमुख टेलीकाम कंपनी रिलायंस जियो का तीसरी तिमाही में मुनाफा तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा कंपनी ने हर क्षेत्र में अच्छी बढ़त दर्ज की है। रिलायंस जिया के शुद्ध लाभ की बात है तो यह तीसरी तिमाही में बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये हो गया है। यह दूसरी तिमाही में करीब 3,020 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इसमें 15.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं आज रिलायंस ने भी अपना वित्तीय परिणाम जारी किया है। रिलायंस का लाभ और शुद्ध लाभ भी तेजी से बढ़ा है।
पहले जानिए रिलायंस जियो के वित्तीय परिणाम
रिलायंस जिया के शुद्ध लाभ की बात है तो यह तीसरी तिमाही में बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये हो गया है। यह दूसरी तिमाही में करीब 3,020 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इसमें 15.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
रिलायंस जियो को जहां तीसरी तिमाही में वैल्यू एडिड सर्विस से 22,858 रुपये का मुनाफा हुआ है, वही यह मुनाफा दूसरी तिमाही में 21,708 रुपये रहा था। इस प्रकार इसमें करीब 5.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
इसी प्रकार रिलायंस जियो का परिचालन से राजस्व तीसरी तिमाही में 19,475 करोड़ रुपये रहा है। यह आय दूसरी तिमाही में 18,496 रुपये थी। इस प्रकार इसमें करीब 5.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
इसी प्रकार रिलायंस जियो का एबिटा तीसरी तिमाही में 8,483 करोड़ रुपये रहा है। यह दूसरी तिमाही में 7,971 करोड़ रुपये था। इस प्रकार इसमें 6.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
वही एबिटा मार्जिन तीसरी तिमाही में बढ़कर 43.6 फीसदी हो गया है, जो दूसरी तिमाही में 43.1 फीसदी था। इस प्रकार इसमें करीब 46 बेसिस प्वाइंट की बढ़त दर्ज हुई है।
रिलायंस का शुद्ध लाभ बढ़ा
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़ा है। यह शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 13,101 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 11,640 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय घटकर 1,28,450 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,57,165 करोड़ रुपये थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग